बॉलीवुड

Kesari Veer: लोगों की जिल्लत से सूरज पंचोली ने खुद को कैसे निकाला, एक्टर ने कहा- मेरा दिल साफ है.....

Sooraj Pancholi Talk about Jiah Khan: सूरज पंचोली( Sooraj Pancholi) ने ट्रोलिंग पर जवाब देते हुए कहा कि मैंने कई सालों तक परेशानी झेली हैं और इसे बर्दाश्त किया है। इस परेशानी से निकलने में सूरज की मां और बहन ने बहुत मदद की थी। एक्टर ने बताया कि उन्होंने अपनी मेंटल हेल्थ इस तरह सुधारी

Image

Sooraj Pancholi Talk about Jiah Khan

Sooraj Pancholi Talk about Jiah Khan: बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली( Sooraj Pancholi) लंबे समय बाद फिल्म केसरी वीर( Kesari Veer) से दोबारा नई शुरुआत करने जा रहे हैं। हाल ही में सूरज की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। सूरज पंचोली ने केसरी वीर में एक योद्धा का किरदार किया है। हाल ही में अपने ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर एक्टर ने जिया खान के सुसाइड केस पर बात की। वह लंबे समय तक इन सभी परेशानियों से घिरे रहे और लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया। आइए आपको बताते हैं सूरज ने कैसे इन चीजों से खुद को निकाला

सूरज पंचोली( Sooraj Pancholi) ने ट्रोलिंग पर जवाब देते हुए कहा कि मैंने कई सालों तक परेशानी झेली हैं और इसे बर्दाश्त किया है। देखो, दिल साफ है मेरा...और जो लोग मुझे जानते हैं, वो जानते हैं कि मेरा दिल साफ है। एक्टर ने कहा कि मेरी मां और मेरी बहन ने मुझे बहुत सपोर्ट किया। हर मुश्किल में वह मेरे साथ खड़ी रही। सूरज ने बताया कि कैसे उनकी मां समय-समय पर उन्हें समझाती थी कि अच्छी चीज़े समय लेती हैं और सब ठिक हो जाएगा।

जिया खान ( Jiah Khan) के मर्डर के इल्जाम में जेल जाने के बाद उनकी मेंटल हेल्थ पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा था। इसपर बात करते हुए एक्टर ने बताया कि वह जिम जाते थे और लोग सोचते हैं कि मैं बॉडी बनाने के लिए जिम जाता हूं लेकिन मैं अपनी मेंटल हेल्थ को ठीक करने के लिए जिम जाता था इसने मुझे ठिक रखने में बहुत मदद की है।

बताते चले कि अभिनेत्री जिया खान ने साल 2013 में सुसाइड कर लिया था जिसका इल्जाम सूरज पंचोली पर लगा था। उन्हें 22 दिन के लिए जेल में रहना पड़ा था। हालांकि 2023 में उन्हें सभी इल्जामों से बरी कर दिया गया और वह इस केस में निर्दोष पाए गए थे।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article