Akshay Kumar angry on Terrorism: अक्षय कुमार( Akshay Kumar) इन दिनों अपनी मूवी केसरी चैप्टर 2( Kesari Chapter 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अक्षय कुमार ने फिल्म में देशप्रेमी वकील का किरदार किया है। वह अक्सर देशभक्ति की फिल्में करते हैं, हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले पर अक्षय कुमार का गुस्सा फुट पड़ा। जब वह अपने फैंस से मिलने एक थिएटर पहुंचे तो उन्होंने आतंकवादियों के खिलाफ गुस्से से भरे शब्द बोले। अक्षय कुमार के साथ-साथ वहां बैठी जनता ने भी उनका साथ दिया।
अक्षय कुमार( Akshay Kumar) कल थिएटर में केसरी चैप्टर 2 देख रहे फैंस से मिलने पहुंचे, जहां पर उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र किया । उन्होंने कहा दुर्भाग्य से, आज भी हमारे सब के दिल में वो गुस्सा फिर से जाग गया है। आप सब लोग अच्छी तरह से जानते हैं, मैं किस चीज की बात कर रहा हूं। आज भी हम उन आतंकवादियों को एक ही बात कहना चाहेंगे। जो मैंने इस फिल्म में कहा है, क्या जैसे ही अक्षय कुमार ने जनता की तरफ माइक आगे किया सभी ने चिल्लाकर कहा 'f *** you '।
पहलगाम में क्या हुआ था
मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में कम से कम 28 लोगों की जान चली गई और करीब 60 लोग घायल हो गए। पीड़ितों में ज़्यादातर पर्यटक शामिल थे। हिंदू पर्यटकों के पहलगाम नरसंहार के नाम से मशहूर यह सामूहिक गोलीबारी राज्य के अनंतनाग जिले के बैसरन मैदान में हुई। इस आतंकी हमले पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार्स ने अपना दुख जताया है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
