बॉलीवुड

Kesari 2: संकरन नायर की तारीफ करने पर अक्षय कुमार ने PM Modi को कहा धन्यवाद, वीडियो शेयर कर लिखी ये बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 15, 2025, 01:04 PM IST

Kesari 2 Akshay Kumar on PM Modi: एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी नई फिल्म केसरी 2 (Kesari Chapter 2) को अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का भी साथ मिल गया है। इस से जुड़ा एक वीडियो शेयर कर अक्षय कुमार ने पीएम मोदी को थैंक्यू कहा है।

Image

Kesari 2 Akshay Kumar on PM Modi

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी नई फिल्म 'केसरी 2' (Kesari Chapter 2) को लेकर सुर्खियों में हैं। 'केसरी 2' की रिलीज के साथ फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म के पोस्टर से लेकर गाने तक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन सब के बीच 'केसरी 2' से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसके बाद फिल्म 'केसरी 2' एक बार फिर सुर्खियों में छा गई है। फिल्म 'केसरी 2' की ये खबर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से जुड़ी हुई है।

अक्षय कुमार ने पीएम को कहा 'थैंक्यू'

अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी 2' रिलीज से पहले एक बार फिर चर्चा में आ गई है। हाल ही में हरियाणा दौरे पर गए पीएम मोदी ने वकील और स्वतंत्रता सेनानी संकरन नायर (Sankaran Nair) की जमकर तारीफ की। उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद संकरन नायर की बहादुरी को याद किया, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाई थी। इस बात को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद। संकरन नायर जी की बहादुरी को याद करना हमारे लिए गर्व की बात है।' आपको बता दें कि अक्षय कुमार फिल्म 'केसरी 2' में संकरन नायर का किरदार निभा रहे हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की कहानी दिखाई जाएगी।

कब रिलीज होगी 'केसरी 2'

अक्षय कुमार लीड रोल वाली फिल्म 'केसरी 2' इसी महीने यानी 18 अप्रैल 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अनन्या पांडे (Ananya Panday) और आर. माधवन (R. Madhavan) भी अहम रोल में हैं। फिल्म 'केसरी 2' को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट में हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article