बॉलीवुड

'केदारनाथ' के निर्देशक अभिषेक कपूर ने Sushant Singh Rajput को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोले 'वो बहुत डिस्टर्ब...'

Abhishek Kapoor Talk About Sushant Singh Rajput: हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान फिल्म 'केदारनाथ' के डायरेक्टर रहे अभिषेक कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को लेकर बड़ा राज खोल है। अभिषेक ने बताया कि शूटिंग के दौरान सुशांत सिंह राजपूत काफी अलग-अलग और डिस्टर्ब महसूस करते थे।

Image

Abhishek Kapoor and Sushant Singh Rajput

Abhishek Kapoor Talk About Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर अभिषेक कपूर (Abhishek Kapoor) ने हाल ही में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को लेकर बड़ा बयान दिया है। अभिषेक कपूर के इस खुलासे के बाद सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स काफी हैरान रह गए हैं। अभिषेक कपूर ने बताया कि फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग के दौरान सुशांत सिंह राजपूत काफी डिस्टर्ब थे। अभिषेक कपूर ने यह भी कहा की वो कड़ी ठंड में भी लगातार शूटिंग करते थे और अपनी को-स्टार सारा अली खान (Sara Ali Khan) को भी शूटिंग करने के लिए प्रेरित करते थे।

सिद्धार्थ कानन को दिए इंटरव्यू के दौरान अभिषेक कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बड़ा का खुलासा करते हुए कहा कि वो उन्हें 'फितूर' में कास्ट में करना चाहते थे। हालांकि ये प्रोजेक्ट सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ बन नहीं पाया। इसके बाद उन्हें 'केदारनाथ' में कास्ट किया गया। अभिषेक ने बताया कि 'केदारनाथ' के पहले शेड्यूल के समय सारा और सुशांत के सामने कई चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों आई थी। कड़ी ठंड, बरसात और ऊपर से रात के सीन्स को उन्हें फिल्माना था। इन सभी परेशानियों के बीच सुशांत ने अच्छा काम किया और सारा अली खान को भी उनसे प्रेरणा मिली थी।

अभिषेक कपूर ने आगे कहा कि उस दौरान ऐसा लग रहा था कि सुशांत काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। वो शारीरिक और मानसिक तौर एकदम फिट नहीं थे। वो अलग-थलग और असहाय महसूस कर रहे थे। बता दें सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने फ्लैट पर फांसी लगातार आत्महत्या कर ली थी। इस मामले की जांच अभी भी जारी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article