बॉलीवुड

Binge Watch: नवंबर में मिलेगा सस्पेंस और एक्शन का डबल डोज, रिलीज होंगी ये फिल्म और वेब सीरीज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 01:41 AM IST

Upcoming web series and films release November : सिनेमा प्रेमियों के लिए नवंबर का महीना बेहद खास होने वाला है। इस महीने कई धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है। आइए जानते हैं कौन- कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होगी

Image

upcoming web series and films (image: instagram)

Upcoming web series and films release November : दर्शकों के लिए नवंबर का महीना काफी शानदार रहने वाला है। खासतौर पर सिनेमा प्रेमियों के लिए ये महीना रोमांच से भरपूर होने वाला है। इस महीने कई सारी धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है। 4 नवंबर को कैटरीना (Katrina Kaif) और जाह्नवी की फिल्म एक साथ क्लैश होने वाली हैं। इसके अलावा अमेजन प्राइम पर ब्रीद का सीजन 2 और नेटफ्लिक्स पर राजकुमार राव (Rajkumar Rao) की 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' स्ट्रीम होगी। आइए बिना देर किए जानते हैं इस महीने कौन- कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं।

फोन भूत - कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर की फिल्म फोन भूत 4 (Phone Bhoot) नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में कैटरीना भूत के रोल में है।

मिली -जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म मिली (Mili) 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये मलयालम फिल्म हेलन का हिंदी रीमेक है। ये एक सर्वाइवल लड़की की कहानी है जो कोल्ड स्टोरेज में फंस जाती हैं। इस फिल्म का निर्देशन मथुकुट्टी जेवियर ने किया है।

mili

mili

डबल एक्सएल - डबल एक्सएल दो महिलाओं की कहानी है जो समाज द्वारा बनाए गए रूढ़िवादी सोच को तोड़ती हैं। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी लीड रोल में हैं। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आया था।

ब्रीद: इन टू द शैडोज - अभिषेक बच्चन की फिल्म ब्रीद: इन टू द शैडोज का दूसरा सीजन 09 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। आप इस सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस फिल्म में अभिषेक के साथ अमित साध और नित्या मेनन लीड रोल में हैं। इस सीरीज में अभिषेक बच्चन साइको किलर बने हैं।

breathe

breathe

मोनिका ओ माय डार्लिंग - मोनिका ओ माय डार्लिंग में राजकुमार राव मुख्य भूमिका में है। ये एक रोबोटिक्स का एक्सपर्ट हैं जो खुद को अंगोला का राजकुमार बताता है। ये फिलम नेटफ्लिक्स पर 11 नवंबर को रिलीज होगी।

उंचाई - निर्देशक सूरज बड़जात्य की फिल्म ऊंचाई 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 7 साल बाद सूरज इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म की कहानी अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और डैनी डेनजोंगपा इन चार दोस्तों पर आधारित है।

uunchai

uunchai

यशोदा - सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म यशोदा एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट फिल्म है। फिल्म में सामंथा ने सेरोगेट मदर का किरदार निभाया है। सरोगेसी के नाम पर बहुत बड़ा स्कैम हो रहा है। फिल्म की कहानी इसी पर आधारित है कि सामंथा इस स्कैम का पर्दाफाश कैसे करती हैं?

द्दश्यम 2 - 18 नवंबर को अजय देवगन की फिल्म द्दश्यम 2 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने फिल्म में कुछ नए किरदारों को जोड़ा है। विजय सलगांवकर की कहानी क्या दिलचस्प मोड़ लेती हैं इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

भेड़िया - वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़िया 26 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। स्त्री जैस हिट फिल्म बनाने वाली अमर कौशिक ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article