बॉलीवुड

Katrina Kaif संग नए साल का जश्न मनाने निकले Vicky Kaushal, हाथों में हाथ डाले आए नजर

Katrina Kaif-Vicky Kaushal's Spotted At Airport: बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को हाल ही में मुंबई एक एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। बाकी सेलेब्स की तरह ये जोड़ी भी नए साल का जश्न मनाने के लिए मुंबई से रवाना हो गए हैं।

Image

Katrina Kaif And Vicky Kaushal

Katrina Kaif-Vicky Kaushal's Spotted At Airport: आज 31 दिसंबर है यानी साल 2023 का आखिरी दिन। हर कोई अपने-अपने अंदाज में साल 2023 को अलविदा कहना चाहता है। बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री के ज्यादातर सेलेब्स नए साल के जश्न को सेलिब्रेट करने के लिए मुंबई से उड़ान भर रहे हैं। ऐसे में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। बॉलीवुड की ये चर्चित जोड़ी भी नए साल का जश्न मनाने के लिए उड़ान भर चुकी है। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले देखा गया।

एयरपोर्ट पर कैटरीना कैफ ने एक लंबी काली जैकेट के साथ एक डैशिंग सफेद शर्ट पहनी थी। कैटरीना कैफ का नया हेयरस्टाइल काफी चर्चा में रहा। विक्की कौशल भी एयरपोर्ट लुक काफी स्टाइलिश दिखे। फैन्स इस जोड़ी को देखने के बाद कमेंट्स में खूब तारीफ कर रहे हैं। दोनों नए साल के जश्न को मनाने के लिए मुंबई से निकल चुके हैं। हालांकि यह अभी कन्फर्म नहीं हुआ है कि ये कपल किस जगह अपना नया साल सेलिब्रेट करेगा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ को आखिरी बार सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में देखा गया था। फिल्म में इमरान हाशमी भी लीड रोल में थे और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। वहीं दूसरी ओर विक्की कौशल भी मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म 'सैम बहादुर' में दिए। फिल्म ने दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया। इस फिल्म में विक्की कौशल की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article