This Actor Reject O Romeo: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ओ रोमियो (O Romeo) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शाहिद कपूर की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म ओ रोमियो का धांसू टीजर रिलीज हुआ है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस टीजर में शाहिद कपूर का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। लेकिन इन सब के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। मेकर्स फिल्म में शाहिद कपूर से पहले इस बॉलीवुड एक्टर को कास्ट करना चाहते थे।
ये एक्टर था 'ओ रोमियो' के पहली पसंद
शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह अभी हाल ही में सामने आई रिपोर्ट है जिसमें खुलासा एक ऐसा खुलासा किया गया है कि मेकर्स की पहली पसंद शाहिद कपूर नहीं थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक आर्यन ने पहले विशाल भारद्वाज की फिल्म साइन की थी। साल 2024 में खबरें आई थीं कि डायरेक्टर ने ‘भूल भुलैया 3’ स्टार को हुसैन उस्ताद से प्रेरित रोल ऑफर किया था। लेकिन शुरुआती बातचीत और कहानी जानने के बाद कार्तिक ने फिल्म के लिए मना कर दिया। इसके बाद विशाल ने अपने पसंदीदा एक्टर शाहिद कपूर को टाइटल रोल ऑफर किया। खबरों के अनुसार, कार्तिक ने ‘ओ रोमियो' इसलिए ठुकराई क्योंकि वो अपने करियर के शुरुआती दौर में एंटी-हीरो का रोल नहीं करना चाहते थे। इससे पहले उन्होंने ‘फ्रेडी’ (2022) में ग्रे शेड वाला किरदार किया था। इस खबर के सामने आने के बाद कार्तिक आर्यन के फैंस काफी हैरान नजर आ रहे हैं।
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
डायरेक्टर विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) के निर्देशन में बनी रही फिल्म ओ रोमियो में शाहिद कपूर के सा तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia), फरीदा जलाल (Farida Jalal), तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri), दिशा पटानी (Disha Patani) और नाना पाटेकर (Nana Patekar) भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म ओ रोमियो को कार्तिक आर्यन के रिजेक्ट करने पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
