बॉलीवुड

अक्षय कुमार के साथ बनेगी कार्तिक आर्यन की जोड़ी, डायरेक्टर Mudassar Aziz के साथ की मुलाकात?

Akshay Kumar-Kartik Aaryan Join Hands: अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन को साथ में एक ही फिल्म में बड़े परदे पर देखने के लिए हरकोई बेताब है। अब दोनों एक्टर्स को डायरेक्टर मुदस्सर अजीज से मुलाकात करते हुए देखा गया है। अब लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि ये जल्द ही एक फिल्म में नजर आ सकते हैं।

Image

Akshay Kumar and Kartik Aaryan

Akshay Kumar-Kartik Aaryan Join Hands: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को साथ में बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। कई महीनों पहले खबरें सामने आई थीं कि दोनों को एक साथ फिल्म 'हेरा फेरी 3' में देखा जाएगा लेकिन कुछ मुद्दों की वजह से ये जोड़ी साथ में दिखाई नहीं थी। अब एक बार फिर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कार्तिक आर्यन के साथ में काम करने की खबरें फिर से जोरों पर हैं। हाल ही में दोनों एक्टर्स को बॉलीवुड डायरेक्टर मुदस्सर अजीज की बिल्डिंग से बाहर जाते हुए देखा गया।

अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन दोनों ही इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। मुदस्सर अजीज की फिल्म में इन दो बॉलीवुड को साथ में देखने की उम्मीद की जा रही है। हाल ही में एक पपराजी वीडियो सामने आने के बाद अटकलें तेज हो गईं, जिसमें अक्षय कुमार दिखाई दिए। अक्षय कुमार का स्टाइलिश लुक इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। उन्हें बिल्डिंग में एंट्री करते हुए देखा जा सकता है। पापराजी से मिलने के बाद अक्षय कुमार को मुदस्सर अजीज को गले लगाते देखा गया।

अक्षय कुमार के जाने के थोड़ी देर पर कार्तिक आर्यन भी उसी जगह पहुंचे। दोनों को मुदस्सर अजीज के साथ मुलाकात करने के बाद लोगों को लग रहा है कि अक्षय और कार्तिक एक ही फिल्म में दिखाई दे सकते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार को जल्द ही फिल्म 'खेल खेल में' देखा जाएगा। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। वहीं दूसरी ओर कार्तिक आर्यन को इस साल 'चंदू चैंपियन' के बाद 'भूल भुलैया 3' में देखा जाएगा। कार्तिक आर्यन की ये हॉरर कॉमेडी दिवाली के खास मौके पर रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article