Kartik Aaryan Aashiqui 3 in Trouble: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म आशिकी 3 (Aashiqui 3) की ऑफिशियल अनाउंसमेंट पहले ही हो चुका है, फिल्म भी अगले साल की शुरुआत में ऑन फ्लोर जाने वाली है, जिसके बाद अब मूवी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। फिल्म को लेकर अभी से ही फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। फिल्म के पिछले दोनों सीक्वल सुपरहिट साबित हुए हैं। आशिकी 2 में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को काफी पसंद किया गया है। अब कार्तिक आर्यन संग टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट की जोड़ी सुर्खियों में बनी हुई है। इस बीच अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।
मुकेश भट्ट और महेश भट्ट के को प्रोडक्शन हाउस विशेष फिल्म्स ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया है जिसमें कहा गया है कि वह आशिकी फ्रेंचाइजी के सह-मालिक हैं और कोई भी उनके बिना सीक्वल पर काम नहीं कर सकता है।
आशिकी 3 की बढ़ी मुश्किलें
यह नोटिस उन रिपोर्टों के बाद जारी किया गया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि मेकर्स जनवरी 2024 में कार्तिक आर्यन के साथ आशिकी 3 को फ्लोर पर लाने का प्लान बना रहे हैं। इस फिल्म को अनुराग बसु डायरेक्ट करने वाले हैं। हालांकि अभी तक लीड एक्ट्रेस को साइन नहीं किया गया है। फ्रेंचाइजी की घोषणा विशेष फिल्म्स और टी-सीरीज दोनों मिलकर कर रहे हैं। फिर भी ये सोचने वाली बात है कि विशेष फिल्म यह नोटिस क्यों जारी कर रहा है।
