बॉलीवुड

जल्द रिलीज होगा कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की रोमांटिक ड्रामा का टीजर, दीवाली 2025 पर होगी रिलीज

  • Authored by: अभय
  • Updated May 15, 2025, 04:17 PM IST

Kartik Aaryan-Anurag Basu Movie Teaser: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और डायरेक्टर अनुराग बासु (Anurag Basu) अपनी अनटाइटल्ड म्यूजिकल लव स्टोरी का टीजर लॉन्च करने की तैयारी में हैं, जो दिवाली 2025 में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में फिल्म की शूटिंग को लेकर भी अपडेट दिया गया है।

Image

Kartik Aaryan-Anurag Basu Movie Teaser

Kartik Aaryan-Anurag Basu Movie Teaser: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। कार्तिक आर्यन एक के बाद एक फिल्म से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। कार्तिक आर्यन की इन फिल्मों का एक्टर के फैंस इंतजार कर रहे हैं। इसी कार्तिक आर्यन और अनुराग बासु (Anurag Basu) की फिल्म चर्चा में आ गई है। इस फिल्म को लेकर अभी हाल ही में एक नया अपडेट सामने आया है जो फैंस के दिलों को खुश कर देगा। तो चलिए जानते हैं कि कार्तिक आर्यन और श्रीलीला (Sreeleela) की फिल्म को लेकर क्या नया अपडेट सामने आया है।

जल्द रिलीज होगा फिल्म का टीजर

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की लीड रोल वाली फिल्म एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। इस अनटाइटल्ड फिल्म को लेकर अभी हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पिंकविला की रिपोर्ट से मुताबिक कार्तिक आर्यन और अनुराब बासु की इस अनटाइटल्ड फिल्म का टीजर आने वाले 30 दिनों के अंदर लॉन्च करने वाले हैं। फिलहाल मेकर्स फिल्म के टीजर को और भी ज्यादा धांसू बनाने पर काम कर रहे है। रिपोर्ट में ये भी खुलासा किया गया है कि फिल्म की शूटिंग का 70 काम भी पूरा हो चुका है। अगस्त में फिल्म के लास्ट फेज की शूटिंग शुरू हो जाएगी। फिल्म अपने तय समय पर बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

अनुराग बासु के डायरेरक्शन में बन रही कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की ये फिल्म साल 2025 में दिवाली पर रिलीज होने वाली है। फिल्म किस तारीख को रिलीज होगी और क्या नाम होगा अभी इसको लेकर अपडेट सामने आना बाकी है। कार्तिक आर्यन की इस अपकमिंग फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article