बॉलीवुड

Kartik Aaryan करेंगे जॉम्बी संग 2-2 हाथ, 'शेरशाह' डायरेक्टर विष्णुवर्धन के साथ बनी जोड़ी

Kartik Aaryan doing Zombie film: अभिनेता कार्तिक आर्यन पिछले कुछ समय से लगातार फिल्मों में एक्सपेरिमेंट करते नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि वो नए-नए डायरेक्टर्स के साथ हाथ मिला रहे हैं ताकि वो अलग-अलग तरह के रोल कर पाएं। खबरों की मानें तो वो अपनी अगली फिल्म में जॉम्बीज से भिड़ते दिखाई देंगे।

Image

Image Source: Grok

Kartik Aaryan doing Zombie film: अभिनेता कार्तिक आर्यन को दर्शक रॉम-कॉम एक्टर के तौर पर ही जानते थे लेकिन पिछले कुछ समय से वो जैसी-जैसी मूवीज साइन कर रहे हैं, उन्हें देखकर ये कहा जा सकता है कि वो अपनी इमेज पूरी तरह से बदलने की कोशिश में हैं। कार्तिक आर्यन के अपकमिंग मूवीज की लिस्ट में रोमांटिक ड्रामा से लेकर फैंटसी मूवीज तक सब हैं और अब इसमें जॉम्बी मूवी भी जुड़ने जा रही है। ताजा खबरों की मानें तो कार्तिक आर्यन ने शेरशाह डायरेक्टर विष्णुवर्धन के साथ एक जॉमेबी मूवी के लिए हाथ मिलाया है, जो जल्द ही शुरू होने वाली हैं।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने पिंकविला को बताया है, 'कार्तिक आर्यन काफी लम्बे समय से जॉम्बी मूवी की तलाश में थे, जो आखिरकार खत्म हो गई है। उन्होंने डायरेक्टर विष्णुवर्धन की मूवी के लिए हरी झंडी दे दी है। विष्णुवर्धन ने एक शानदार स्क्रिप्ट डेवलप की है, जो कार्तिक को बहुत पसंद आई है। कार्तिक और विष्णु इसे जुलाई 2026 तक शुरू करने की सोच रहे हैं।'

Kartik Aaryan

Image Source: Grok

विष्णुवर्धन की आखिरी मूवी की बात करें तो वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शेरशाह थी, जो सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिला था। शेरशाह के बाद विष्णु ने करण जौहर के बैनर के साथ हाथ मिलाया था और सलमान के साथ मेगा बजट मूवी शुरू करने वाले थे लेकिन बजट कारणों के चलते ये फिल्म बंद हो गई। इसके बाद अब विष्णुवर्धन ने कार्तिक के साथ हाथ मिलाया है। कार्तिक अलग तरह की स्क्रिप्ट की तलाश में थे, जिसमें वो एक एक्टर के तौर पर खुद को चैलेंज कर पाएं। इसके लिए उन्हें विष्णु द्वारा बनाई गई स्क्रिप्ट परफेक्ट लगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article