बॉलीवुड

Tara Sutaria संग देर रात डिनर करने पहुंचे Kartik Aaryan, अफेयर की उड़ रही हैं अफवाह

Kartik Aaryan and Tara Sutaria Spotted Together: बीते शनिवार की रात बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस तारा सुतारिया को डिनर डेट एन्जॉय करने के बाद एक साथ स्पॉट किया गया। देर रात दोनों को साथ में देखने के बाद लोगों ने इनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।

Image

Kartik Aaryan And Tara Sutaria

Kartik Aaryan and Tara Sutaria Spotted Together: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों बॉलीवुड के सबसे चाहिए एक्टर्स में एक हैं। बीते कुछ सालों में कार्तिक आर्यन ने अपनी एक्टिंग से फैन्स के दिलों में अलग जगह बनाई है। कार्तिक आर्यन का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, जिसे देख फैन्स हैरान रह गए हैं। बीती रात कार्तिक आर्यन को बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) के साथ डिनर डेट एन्जॉय करते हुए देखा गया। दोनों को साथ में देखने के बाद लोगों ने कार्तिक आर्यन और तारा सुतारिया के रिलेशनशिप में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। डिनर डेट के बाद दोनों की केमिस्ट्री देख फैन्स भी फिदा हो गए हैं।

दिलचस्प बात यह है कि कार्तिक आर्यन और तारा सुतारिया को डिनर डेट के बाद शनिवार की रात को मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया। दोनों को एक साथ रेस्तरां से बाहर निकलते देखा गया। गाड़ी में बैठने से पहले तारा सुतारिया और कार्तिक आर्यन को एक-दूसरे को गले लगाते हुए भी देखा गया। फैन्स दोनों की क्यूट जोड़ी को देखने के बाद तारीफ भरे कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोगों को लग रहा है कि दोनों के बीच कुछ पक रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन इस समय अपकमिंग फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिग भी कार्तिक आर्यन ने शुरू कर दी है। फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर रिपोर्ट्स हैं कि कार्तिक आर्यन के साथ 'आशिकी 3' में तारा सुतारिया लीड रोल में नजर आ सकती हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article