बॉलीवुड

करिश्मा कपूर के एक्स पति के अंतिम संस्कार में होगी देरी, अभी तक दिल्ली नहीं पहुंचा है पार्थिव शरीर

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 14, 2025, 01:19 PM IST

करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के एक्स पति संजय कपूर (Sunjay Kapur) का 53 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इसके बाद से उनक अंतिम दर्शन के लिए शव का इंडिया में इंतजार किया जा रहा है। इसी बीच एक खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार संजय कपूर के अंतिम संस्कार में देरी हो सकती है।

Image

Sunjay Kapur Last Rites

Sunjay Kapur Last Rites: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के एक्स पति और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर (Sunjay Kapur) का 53 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। खबरों के मुताबिक, पोलो मैच खेलने के दौरान एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई, जिसके डंक से गले में रुकावट हुई और फिर दिल का दौरा पड़ा। उनकी मौत की खबर सामने आते ही बॉलीवुड जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी। संजय कपूर के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए इंडिया लाया जाना है लेकिन इसको लेकर कानूनी अड़चनें सामने आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है

लीगल कारणों की वजह से हो रही अंतिम संस्कार में देरी

करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर के निधन के बाद अब इंडिया में उनके पार्थिव शरीर का इंतजार किया जा रहा है। करिश्मा कपूर समेत कई लोग संजय कपूर के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करना चाहते हैं। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक स संजय कपूर की अमेरिकी नागरिकता की वजह से उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने में कानूनी अड़चनें आ रही हैं। संजय के ससुर अशोक सचदेव ने बताया कि पोस्टमॉर्टम चल रहा है और कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद ही शव भारत लाया जाएगा। आपको बता दें कि अभी तक ये सामने नहीं आया है कि संजय कपूर के शव को इंडिया लाने में कितना समय लगेगा।

संजय कपूर की दूसरी पत्नी थीं करिश्मा कपूर

संजय कपूर ने अपनी लाइफ में तीन शादियां की थीं। संजय कपूर की पहली शादी फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी। यह शादी 1999 में हुई थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और 2003 में दोनों का तलाक हो गया। संजय की दूसरी शादी बॉलीवुड करिश्मा कपूर से 2003 और 2016 में दोनों का तलाक हुआ था। तीसरी शादी प्रिया सचदेव से अप्रैल 2017 में हुई थी।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article