Karishma Kapoor's Children Demand Share in Sunjay Kapur Will: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ( Karishma Kapoor) के एक्स हसबैंड संजय कपूर( Sunjay Kapur) का हाल ही में निधन हो गया। निधन के बाद जो बात सबसे ज्यादा चर्चा में आई, वो थी उनकी 30 हजार करोड़ की संपत्ति। जिसके बटवारे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। संजय कपूर( Sunjay Kapur) की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर( Priya Kapur) ने जो वसीयत सबके सामने रखी, उसपर अब ऐतराज हो रहा है। अब खबर सामने आई है कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दोनों बच्चों ने इस संपत्ति में अपनी हिस्सेदारी की मांग की है। करिश्मा कपूर के बच्चों ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला
करिश्मा कपूर( Karishma Kapoor) के दोनों बच्चों समायरा ( Samaira Kapoor ) और किआन कपूर( Kian Kapoor) ने हाईकोर्ट में दावा किया है कि संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर( Priya Kapur) ने उनकी वसीयत में जालसाजी की है। दोनों बच्चों ने कोर्ट में इसकी शिकायत करते हुए कहा है कि प्रिया कपूर ने उनके पिता की संपत्ति के साथ छेड़छाड़ की है। साथ ही यह भी दावा किया है कि प्रिया कपूर ने संजय कपूर की वसीयत को 7 दिन तक छिपाकर रखा। यही नहीं उन्होंने कोर्ट से यह भी कहा है कि असली वसीयत की एक कॉपी हमें दी जाए। समायारा और किआन ने कोर्ट में अपने संपत्ति में से 20-20 प्रतिशत की माँग करते हुए मामला दायर किया है।दिल्ली हाई कोर्ट में दोनों बच्चों ने मामला ने सुलझने तक सारी प्रॉपर्टी सीज करने की भी माँग की है।
संजय कपूर की बहन ने लगाए थे प्रिया कपूर पर इल्जाम
बताते चले कि संजय कपूर( Sunjay Kapur) की बहन मंधीरा कपूर ने प्रिया कपूर पर इल्जाम लगाते हुए कहा था कि प्रिया ने उनकी माँ से जबरदस्ती की है। प्रिया ने माँ से कुछ दस्तावेजों पर साइन करवाए थे, जिसकी जानकारी किसी को नहीं दी गई। बताते चले कि संजय कपूर की मौत के बाद से ही उनकी तीसरी पत्नी पर संपत्ति हड़पने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
