बॉलीवुड

Kareena Kapoor ने इंटरनेशनल लग्जरी ब्रांड पर कसा तंज, फोटो शेयर कर लिखा-"सारी प्राडा..."

करीना कपूर (Kareena Kapoor) इन दिनों लंदन में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हैं। एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने कोल्हापुरी चप्पल पहनकर तस्वीर शेयर की है और लक्जरी इंटरनेशनल फैशन ब्रांड प्रादा को ट्रोल किया है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या लिखा है।

Image

Kareena Kapoor

करीना कपूर (Kareena Kapoor) बॉलीवुड की बेस्ट एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस अपनी बेस्ट एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। करीना कपूर की फिल्में अक्सर चर्चा में रहती हैं और उनकी अदाओं के दीवाने लाखों हैं। हाल ही में करीना कपूर ने रविवार को सोशल मीडिया पर लक्जरी इंटरनेशनल फैशन ब्रांड प्रादा पर तंज कसा है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

हाल ही में करीना कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो सिल्वर कलर की कोल्हापुरी चप्पल पहनी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी कोल्हापुरी चप्पल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखी-“सॉरी नहीं प्रादा …मेरी ओजी कोलापुरी। फोटो देखकर पता चल रहा है कि एक्ट्रेस को कोल्हापुरी चप्पल पहनने पर गर्व हो रहा है।

क्यों चर्चा में है कोलापुरी चप्पल

कोलापुरी चप्पल चर्चा में है क्योंकि लग्जरी फैशन ब्रांड प्राडा ने अपने नए कलेक्शन में कोल्हापुरी चप्पल से प्रेरित सैंडल लॉन्च किए हैं। ये चप्पलें लगभग 1.16 लाख रुपये में बेची जा रही हैं, जिसकी वजह से लोगों में काफी आक्रोश है। कोल्हापुरी चप्पलें महाराष्ट्र के कोल्हापुर में पारंपरिक रूप से हाथ से बनाई जाती हैं।

लंदन में मना रही छुट्टियां

करीना इन दिनों लंदन में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह शहर की सड़कों पर टहलती नजर आ रही थी। एक्ट्रेस अपने पति सैफ अली खान और बेटों तैमूर और जेह के साथ खाने का लुत्फ उठा रही थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article