बॉलीवुड

Kolkata Rape Murder Case: करीना से प्रीति जिंटा तक ने पीड़िता के लिए की न्याय की मांग,बोले- 'अभी भी न्याय का इंतजार कर रहे हैं'

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ऑन ड्यूटी महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। इस जघन्य अपराध के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस घटना पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इस लिस्ट में करीना कपूर से लेकर प्रीति जिंटा तक का नाम शामिल है।

Image

Kareena Kapoor Khan (credit Pic: Instagram)

9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के परिसर में 31 साल की पीजी ट्रेनी ऑन ड्यूटी डॉक्टर के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। इस भयानक कृत्य के कारण पूरे देश में महत्वपूर्ण विरोध प्रदर्शन हुए। हर भारतीय कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में हुए जघन्य अपराध की निंदा कर रहा है। आम लोगों से सेलेब्स तक पीड़िता के लिए इंसाफ मांग रहे हैं। आलिया भट्ट, आयुष्मान खुराना, प्रीति जिंटा से लेकर करीना कपूर तक ने बलात्कार हत्या मामले में अपना गुस्सा जाहिर किया है।

एक्ट्रेस करीना कपूर ने पीड़िता के लिए न्याय की मांग की है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर नोट शेयर करते हुए लिखा, 12 साल बाद वही कहानी वही विरोध लेकिन हम अभी भी बदलाव का इंतजार कर रहे हैं।

करीना ने की पीड़िता के लिए न्याय की मांग

प्रीति जिंटा बोलीं- सरकार महिला सुरक्षा को दें प्राथमिकता

प्रीति जिंटा ने कोलकाता पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने लिखा है,'हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। इस चुनाव में पुरुष और महिला दोनों मतदाताओं का मतदान प्रतिशत लगभग 66 प्रतिशत था, जिसमें महिला मतदाताओं के अगले चुनाव में पुरुष मतदाताओं से आगे निकलने की भविष्यवाणी की गई थी। अब समय आ गया है कि सरकार महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दे। ये दिल तोड़ देने वाली बात है कि गिरफ्तार होने पर किसी बलात्कारी का चेहरा छिपा या ढका हुआ होता है, जबकि बलात्कार और हिंसक यौन अपराध के पीड़ितों के नाम और चेहरे मीडिया में लीक हो जाते हैं। न्याय कभी त्वरित नहीं होता, सज़ा कभी कठोर नहीं होती और लोगों को कभी जवाबदेह नहीं ठहराया जाता।”

एक्ट्रेस ने आगे लिखा,'बहुत सी महिलाएं अपनी गरिमा और अपना जीवन खो देती हैं, और यह वास्तव में कभी मायने नहीं रखता, जब तक कि यह आपके साथ न हो। अब समय आ गया है कि सभी महिलाएं एक साथ खड़े हों और महिला सुरक्षा को एक राजनीतिक मुद्दा बनाएं। एक महिला होने के नाते मैं कहना चाहती हूं कि मुझे निर्भया, मौमिता और हर उस लड़की के लिए खेद है जिसके साथ गलत हुआ है। मुझे खेद है कि मैंने अतीत में आपके लिए पर्याप्त संघर्ष नहीं किया। लेकिन अब और नहीं! जब तक हम सभी सुरक्षित नहीं हैं, तब तक हममें से कोई भी सुरक्षित नहीं है!”

आलिया भट्ट ने लिखा, एक और क्रूर बलात्कार। ये एहसास दिलाने के लिए कि महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है। एक और भयानक अत्याचार जो हमें याद दिलाता है कि निर्भया त्रासदी को एक दशक से ज्यादा हो गया है। लेकिन कुछ भी बदला नहीं है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article