बॉलीवुड

करीना कपूर ने सैफ अली खान को बताया इस बात का दोषी, कहा- पुलिस का रोल निभाई और अपने पति को उनके...

करीना कपूर खान बॉलीवुड की डीवा हैं, वो 44 साल की हो चुकी हैं, लेकिन वो आज भी बेहद खूबसूरत लगती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी और अपने पति सैफ अली खान की तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो में करीना पुलिस वाली के अवतार में नजर आ रही हैं।

Image

Kareena Kapoor Khan

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) अपनी बेस्ट आदाओं से सभी को दीवाना बना देती हैं। करीना कपूर खान अब 44 साल की हो गई, लेकिन एक्ट्रेस ने खुद को इतना फीट और मेंटेन रखा है कि कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पता है। अब जल्द ही करीना एक और धमाकेदार फिल्म में पुलिस वाली बनती हुई नजर आने वाले हैं।

करीना कपूर खान को लास्ट टाइम फिल्म क्रू और सिंघम अगेन में देखा गया था। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई की थी। फैंस ने फिल्म को काफी पसंद किया था। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शूटिंग की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पति सैफ अली खान को उनके अच्छे लुक्स के कारण दोषी पाया गया है।

घोड़े पर सवार नजर आए सैफ

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में करीना कपूर खान पुलिस अधिकारी की तरह कपड़े पहने हुए नजर आ रही हैं और सोफे पर बैठी हुई हैं। वही करीना ने अपने सोशल मीडिया पर सैफ अली खान की एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें वो घोड़े पर सवार नजर आ रहे हैं। बेबो ने अपने पति की जूम-इन तस्वीर भी शेयर की है। फोटो पोस्ट करते हुए करीना ने लिखा-"मैंने एक पुलिस वाले का किरदार निभाया और अपने पति को उनके अच्छे लुक्स के लिए दोषी पाया। एक ही दिन। अलग-अलग सेट। अलग-अलग शहर। बहुत मेहनती जैसा कि आप देख सकते हैं।"

इस फिल्म का बनेंगी हिस्सा

करीना संदीप रेड्डी वांगा की तीसरी हिंदी निर्देशित फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं। इस फिल्म का नाम स्पिरिट है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ प्रभास भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। करीना और प्रभास के साथ-साथ इस फिल्म में सैफ अली खान और मृणाल ठाकुर भी नजर आ सकते हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article