बॉलीवुड

करण जौहर ने इब्राहिम अली खान को किया बॉलीवुड में लॉन्च, इमोशनल पोस्ट में बोले, 'फिल्में सैफ-अमृता के बेटे के खून में...'

बॉलीवुड निर्माता करण जौहर (Karan Johar) इंडस्ट्री में स्टारकिड्स को लॉन्च करने के लिए जाने जाते हैं। आलिया भट्ट, वरुण धवन, जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के बाद अब करण जौहर सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) को लॉन्च करने जा रहे हैं। करण जौहर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के सामने इब्राहिम को पेश किया है और लम्बा-चौड़ा नोट लिखा है।

Image

Ibrahim Bollywood Debut by Karan Johar

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। इब्राहिम अली खान को बॉलीवुड में लॉन्च करने की जिम्मेदारी करण जौहर ने अपने हाथों में ली है। करण जौहर इब्राहिम अली खान से पहले भी कई स्टारकिड्स को इंडस्ट्री में लॉन्च कर चुके हैं, जिस कारण सैफ-अमृता ने उन पर भरोसा जताया है। सुनने में आ रहा है कि इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म पूरी हो चुकी है और करण जौहर इसके प्रमोशन के लिए कमर कस चुके हैं। करण जौहर ने कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि फिल्में इब्राहिम अली खान के खून में हैं।

करण जौहर ने अपने लम्बे-चौड़े पोस्ट में लिखा है, 'मैं अमृता (डिंगी) से तब मिला था जब मैं केवल 12 साल का था। अमृता ने धर्मा की दुनिया फिल्म की थी, जिसे मेरे पिता ने बनाया था। मुझे आज भी याद है कि वो कैमरे के सामने कितनी कॉन्फिडेंट थीं। हालांकि उनके बारे में जो चीज मुझे सबसे ज्यादा याद है वो यह कि मैं उनसे पहली बार तब मिला था जब वो और उनके हेयर स्टाइलिस्ट साथ थे। यह हमारी पहली मीटिंग थी, जो जेम्स बॉन्ड मूवी के साथ आगे बढ़ी थी। इसके बाद अमृता ने मुझे चाइनीज डिनर कराया था। जब मैं उनसे दूसरी बार मिला तो वो मुझे अपना बना चुकी थीं और मुझे वो उसी प्यार के साथ ट्रीट कर रही थीं। उनकी यह खासियत उनके बच्चों में भी है।

सैफ के साथ मैं पहली बार आनंद महेन्द्रू के ऑफिस में मिला था। वो काफी यंग और चार्मिंग थे। इब्राहिम भी एकदम अपने पिता जैसा ही है। हमारी ये दोस्ती हमारे बच्चों में भी है। मैं इस परिवार को पिछले 40 सालों से जानता हूं। धर्मा प्रोडक्शन ने अमृता के साथ दुनिया और 2 स्टेट्स में काम किया है और सैफ के साथ कल हो न हो और कुर्बान में काम किया है। फिल्में इस परिवार के ब्लड में हैं, इनके जीन्स में हैं और फिल्में इस परिवार का पैशन है। आइए इस परिवार के एक और सदस्य के लिए हम बॉलीवुड में जगह दें, जिसका दुनिया इंतजार कर रही है। इब्राहिम अली खान लोगों के दिलों में जगह बनाने आ रहे हैं। थोड़ा इंतजार करिए...'

बताते चलें कि इब्राहिम अली खान करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं और जल्द ही सरजमीं नाम की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं, जिसे धर्मा प्रोडक्शन के अंतर्गत ही बनाया गया है। इस फिल्म में इब्राहिम अली खान के साथ-साथ काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article