बॉलीवुड

अहान पांडे और अनीत पड्डा के रिलेशनशिप पर करण जौहर ने लगाई मुहर !! 'सैयारा' कपल के लिए कही ये बात

Karan Johar on Ahaan-Aneet's Relationship: ग्लोबल स्पोर्ट्स आइकॉन सानिया मिर्जा के साथ पॉडकास्ट पर बात करते हुए फेमस निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) अहान पांडे और अनीत पड्डा (Aneet Padda) के रिलेशन में होने की ओर ईशारा किया है। इतना ही नहीं करण ने अहान-अनीत को 'आईटी कपल' तक कहा।

Image

Pics Credit: Celebs/Instagram

Karan Johar on Ahaan-Aneet's Relationship: मशहूर निर्माता-निर्देशक मोहित सूरी की रोमांटिक ड्रामा 'सैयारा' (Saiyaara) से अहान पांडे ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा है। इस फिल्म में अहान पांडे के साथ लीड रोल में अनीत पड्डा नजर आईं। बतौर लीड एक्टर्स 'सैयारा' अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) की पहले मूवी है। इस मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। 'सैयारा' के रिलीज होते-होते अहान पांडे और अनीत पड्डा के रिलेशनशिप में होने की खबरें आने लगी थीं। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि दोंनो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में करण जौहर ने भी अहान पांडे और अनीत पड्डा के रिश्ते में होने की आशंका जताई है। सानिया मिर्जा से उनके पॉडकास्ट पर बात करते हुए करण जौहर ने 'अहनीत' को 'आईटी कपल' कहा।

अहान-अनीत के रिश्ते पर बोले करण जौहर

ग्लोबल स्पोर्ट्स आइकॉन सानिया मिर्जा के साथ "सर्विंग इट अप विद सानिया" पर फेमस निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने अहान पांडे और अनीत पड्डा के रिश्ते में होने की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा, 'अभी तक उनकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। अगर वो डेट करने वाले हैं तो मुझे नहीं पता कि ऐसा होगा या नहीं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि मैं उनके रिलेशनशिप में होने की पुष्टि नहीं कर सकता हूं।' बताते चलें मुंबई में हुए एक इवेंट के दौरान करण जौहर ने अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' की खूब तारीफ की थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर 'सैयारा' ने यशराज फिल्म के तहत बनाया गया था। इस मूवी ने दुनिया भर में 570.67 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 'सैयारा' की सफलता के बाद अहान पांडे को एक एक्शन मूवी मिली है, जिसमें उनके साथ बॉबी देओल नजर आएंगे। वहीं दूसरी ओर अनीत पड्डा को दिनेश विजान के बैनर तले बनने जा रही हॉरर कॉमेडी मूवी 'शक्ति शालिनी' में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article