बॉलीवुड

Kantara A Legend Chapter 1: कांतारा का पहला लुक देखकर फटी रह गई फैंस की आँखें, रिलीज का नहीं कर पा रहे इंतजार

Kantara A Legend Chapter 1: उसके हाथों में खून होता है लंबे बाल, बड़ी दाढ़ी और हाथ में त्रिशूल लिए नजर आ रहे हैं। उनका ये पूरा रूप भगवान शिव जी के रुद्र रूप जैसा दिखाई देता है। फिल्म के इस लुक ने सभी को हैरान कर दिया और हर कोई इसके आगे की कहानी जानने के लिए बेताब नजर आया।

Image

Kantara A Legend Chapter-1 First Look Teaser

Kantara A Legend Chapter 1: पिछले साल रिलीज हुई ऋषभ शेट्टी ( Rishab Shetty) की फिल्म कांतारा ने बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया था। कब बजट में बनी ये फिल्म फैंस के दिल पर राज कर गई थी। जिसके बाद लोग इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जब से फिल्म के पहले पार्ट की घोषणा हुई थी तभी से ही फैंस इसके पहले लुक को देखने के लिए बेताब नजर आ रहे थे। अपने फैंस को खुश करते हुए कांतारा कि टीम ने फिल्म के प्रीक्वल का पहला लुक जारी किया है। आज अपने आधिकारिक चैनल पर फिल्म के पार्ट 2 का पहला लुक सामने आया है आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

ऋषभ शेट्टी स्टार फिल्म कांतारा ने फैंस के बीच खासा बज बना दिया था जिसके बाद लोग इसके दूसरे पार्ट पर निगाहें टिकाए बैठे थे। आज ऋषभ शेट्टी ने अपनी फिल्म के दूसरे पार्ट का पहला लुक फैंस के साथ शेयर किया है। इसे यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। लुक पर नजर डाले तो शुरुआत में आकाश से एक आवाज सुनाई देती है जिसे ऋषभ शेट्टी सुन रहे होते हैं। इसके बाद फिल्म के लीड स्टार से पर्दा उठता है। घनी रोशनी आती है और भयानक पहाड़ियों के बीच एक खूंखार आदमी खड़ा दिखाई देता है। उसके हाथों में खून होता है लंबे बाल, बड़ी दाढ़ी और हाथ में त्रिशूल लिए नजर आ रहे हैं। उनका ये पूरा रूप भगवान शिव जी के रुद्र रूप जैसा दिखाई देता है। फिल्म के इस लुक ने सभी को हैरान कर दिया और हर कोई इसके आगे की कहानी जानने के लिए बेताब नजर आया।

बता दें कि ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म कांतारा का यह पार्ट 2 है जिसका नाम है कांतारा ए लीजेंड चैप्टर 1, यह फिल्म कांतारा का प्रीक्वल है । फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू कर दी जाएगी और जल्द ही फिल्म रिलीज की जाएगी। फिल्म अगले साल रिलीज होने की संभावना है। बताते चले कि कांतारा एक एक्शन थ्रिलर मूवी है जिसे ऋषभ शेट्टी ने निर्देशित किया है और इसमें ऋषभ शेट्टी बतौर लीड स्टार काम कर रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article