बॉलीवुड

Twinkle khanna के आदमियों को पॉलीथिन कहने वाले बयान पर भड़की Kangana Ranaut, कहा ये नेपो किड क्या बनना....

Kangana Ranaut slams Twinkle Khanna: ट्विंकल खन्ना( Twinkle Khanna) के मजाक में पुरुषों की तुलना प्लास्टिक बैग से करने वाले कमेन्ट पर कंगना रनौत ने आलोचना की। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो साझा किया, जिसपर शायद कंगना को गुस्सा आ गया और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका जवाब दिया

Image

kanguva ranaut slams twinkle khanna

Kangana Ranaut slams Twinkle Khanna: अभिनेत्री कंगना रनौत ( Kanagna Ranaut) अपने बयान को लेकर चर्चा में बनी रहती है. वह गलत बात के खिलाफ अपनी आवाज ऊंची उठाने से भी नहीं डरती। चाहे बात उनकी इंडस्ट्री से क्यों न जुड़ी हुई हो. हाल ही में कंगना ने ट्विंकल खन्ना( Twinkle Khanna) के वीडियो पर अपना रिस्पांस दिया है. हाल ही में ट्विंकल खन्ना ने एक इंटरव्यू के दौरान पतियों और आदमियों पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की थी. जिसपर शायद कंगना को गुस्सा आ गया और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका जवाब दिया .

ट्विंकल खन्ना( Twinkle Khanna) के मजाक में पुरुषों की तुलना प्लास्टिक बैग से करने वाले कमेन्ट पर कंगना रनौत ने आलोचना की। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें ट्विंकल एक महिला के जीवन में एक पुरुष के होने के बारे में बात कर रही थीं, जब उन्होंने मजाक में उनकी तुलना एक हैंडबैग से की। यह मजाक कंगना को पसंद नहीं आया। उन्होंने अक्षय कुमार से शादी करने वाली ट्विंकल को 'विशेषाधिकार प्राप्त लड़की' कहा और नारीवाद की उनकी विचारधारा पर सवाल उठाया।

kangana ranaut troll twinkle khanna

kangana ranaut troll twinkle khanna

कंगना ने कहा कि “ये विशेषाधिकार प्राप्त लोग क्या हैं जो अपने आदमियों को पॉलिथीन बैग कहते हैं, क्या वे कूल बनने की कोशिश कर रहे हैं? चांदी के चम्मच के साथ पैदा हुए नेपो बच्चों को सोने की थाली में फिल्मी करियर दिया गया, लेकिन वे निश्चित रूप से इसके साथ भी न्याय नहीं कर सके, कम से कम वे मातृत्व की निःस्वार्थता में कुछ खुशी और पूर्णता पा सके, जो उनके मामले में एक अभिशाप की तरह भी लगता है, वास्तव में वे क्या बनना चाहते हैं ? सब्जियां? क्या यह फेमिनिज्म है ?” कंगना ने लिखा.

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article