बॉलीवुड

'वो भी सनातनी हैं' सारा अली खान के केदारनाथ धाम में एंट्री पर लगी रोक पर कंगना रनौत, एक्ट्रेस को दी ये सलाह

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 18, 2026, 03:02 PM IST

Kangana Ranaut on Sara Ali Khan Controversy: एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रानौत (Kangana Ranaut) ने सारा अली खान (Sara Ali Khan) से जुड़े बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर एफिडेविट विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है। कंगना रनौत का बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं कि...

Image

Image Source: Sara Ali Khan Instagram/ IMDb

Kangana Ranaut on Sara Ali Khan Controversy: बॉलीवुड की एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रानौत (Kangana Ranaut) ने सारा अली खान (Sara Ali Khan) से जुड़े बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर एफिडेविट विवाद पर बयान देकर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। आपको बता दें कि अभी हाल ही में बीकेटीसी के अध्यक्ष ने कहा था कि केदारनाथ मंदिर में गैर-सनातनी और गैर-हिंदू व्यक्तियों को यात्रा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके बाद सारा अली खान को लेकर सवाल किया गया तब उन्होंने कहा कि अगर सारा अली खान केदारनाथ मंदिर में जाना चाहती है तो उन्हें सनातनी होने का एफिडेविट देना होगा। कंगना रनौत का इस मुद्दे पर दिया बयान खूब वायरल हो रहा है।

सारा अली खान को लेकर कही ये बात

एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर से चर्चा है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि कंगना रनौत का एक बयान है। कंगना रनौत ने बद्रीनाथ, केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष द्वारा एक्ट्रेस सारा अली खान से मंदिर में पूजा करने के लिए हलफनामा जमा करने के लिए कहने की खबरों पर रिएक्शन दिया है। ANI से बातचीत में कंगना रनौत ने कहा कि 'यहां सब सनातनी हैं। जो भी है, वो सनातनी ही है। सनातन का मतलब ही वो है जिसका न कोई शुरूआत है और न कोई अंत। बाकी सारे धर्म तो सिर्फ 1000-1500 साल पुराने हैं, जबकि सनातन सत्य है। तो सारा अली खान भी सनातनी हैं। फिर उन्हें सत्य बात लिखने में घबराहट कैसी?' कंगना रनौत का ये बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यहां देखें कंगना रनौत का बयान

सारा अली खान ने अभी तक नहीं दिया रिएक्शन

एक्ट्रेस सारा अली खान अभी तक इस मुद्दे पर एकदम चुप नजर आ रही हैं। बीकेटीसी के अध्यक्ष और कंगना रनौत के बयान के बाद हर किसी को सारा अली खान के बयान का इंतजार है। कंगना रनौत के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article