बॉलीवुड

Kangana Ranaut ने सुभाष चंद्र बोस को पहला प्रधानमंत्री बताने पर दी सफाई, ट्रोलर्स पर बुरी तरह भड़की एक्ट्रेस

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 5, 2024, 05:10 PM IST

Kangana Ranaut on Calling Subhas Chandra Bose First PM: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इस समय काफी ट्रोल हो रही हैं, टाइम्स नाउ समिट में एक्ट्रेस ने सुभाष चंद्र बोस को आजाद भारत का प्रधानमंत्री बता दिया, जिसपर अब एक्ट्रेस ने अपनी सफाई पेश की हैं। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Kangana Ranaut on calling Subhas Chandra Bose First PM of Bharat

Kangana Ranaut on Calling Subhas Chandra Bose First PM: बॉलीवुड एक्ट्रेस कगना रनौत को बीते काफी समय से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। टाइम्स नाउ समिट में एक्ट्रेस ने सुभाष चंद्र बोस को आजाद भारत का प्रधानमंत्री बता दिया, जिसपर अब एक्ट्रेस ने अपनी सफाई पेश की हैं। इस इंटरव्यू के वायरल होने के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस की जनरल नॉलेज की समझ पर सवाल उठा रहे हैं। कंगना रनौत इस साल हिमांचल के मंडी से भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने वाली हैं। एक्ट्रेस की राजनीति में एंट्री के बाद से ही वह लाइमलाइट में बनी हुई हैं।

जब से कंगना ने सुभाष चंद्र बोस को आजाद भारत का प्रधान मंत्री बताया है, तभी से हर कोई एक्ट्रेस को आड़े हाथों ले रहे हैं। इस बीच अब एक्ट्रेस ने इस सभी ट्रोलर्स को तगड़ा जवाब दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर हैंडल पर सुभाष चंद्र पर पहला प्रधानमंत्री बताने वाले बयान पर सफाई दी है, और एक स्क्रीनशॉर्ट भी शेयर किया है।

कंगना रनौत ने अपने बयान पर दी सफाई

कंगना रनौत ने बयान देते हुए लिखा, 'वे सभी जो मुझे भारत के पहले पीएम पर ज्ञान दे रहे हैं, इस स्क्रीन शॉट को अवश्य पढ़ें, यहां उन लोगों के लिए कुछ सामान्य ज्ञान है, वे सभी प्रतिभाशाली लोग जो मुझे कुछ शिक्षा प्राप्त करने के लिए कह रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि मैंने आपातकाल नाम की एक फिल्म लिखी है, एक्टिंग किया है, निर्देशित किया है।'

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article