बॉलीवुड

काजोल ने अक्षय कुमार को जन्मदिन की दी बधाई, एक समय एक्ट्रेस का खिलाड़ी कुमार पर था क्रश!

Kajol Send Birthday Wishes to Akshay Kumar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अक्षय कुमार आज 58 साल के हो गए हैं। ऐसे में अक्षय कुमार के जन्मदिन पर अब 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस काजोल ने भी खिलाड़ी कुमार को बधाई दी है। काजोल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्षय की फोटो भी शेयर की है।

Image

Pic Credit: Instagram

Kajol Send Birthday Wishes to Akshay Kumar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आज यानी 9 सितंबर के दिन 58 साल के हो गए हैं। अक्षय कुमार के बर्थडे पर उनके फैन्स और फॉलोअर्स लगातार विश कर रहे हैं। फैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े-बड़े सेलेब्स ने भी अक्षय कुमार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए अब 90 के दशक की लोकप्रिय एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने भी अक्षय कुमार को उनके 58वें जन्मदिन पर बधाई दी है।

काजोल ने दी अक्षय कुमार को जन्मदिन की बधाई

काजोल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बर्थडे बॉय अक्षय कुमार की शानदार फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे अक्षय कुमार। उम्मीद करती हूं आज तुम खूब मजा करोगे।' बहुत कम लोग यह जानते हैं कि काजोल के बेस्ट फ्रेंड करण जौहर ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया था कि एक जमाने में एक्ट्रेस का अक्षय कुमार पर क्रश था।

काजोल और अक्षय कुमार ने अपने करियर में अब तक केवल एक फिल्म 'ये दिल्लगी' में काम किया था, जो 1994 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में सैफ अली खान भी नजर आए थे। फिल्म में अक्षय कुमार और काजोल की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद भी किया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार को जल्द ही फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' में देखा जाएगा। यह मूवी 18 सितंबर के दिन रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अक्षय कुमार को अरशद वारसी के अपोजिट देखा जाएगा। 'जॉली एलएलबी 3' में सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी, बोमन ईरानी और अनु कपूर सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article