बॉलीवुड

11 साल की उम्र में बोर्डिंग स्कूल से भाग गई थीं काजोल, अजय देवगन को लेकर कहा- 'वो इकलौते एक्टर....'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 7, 2025, 08:23 AM IST

Kajol on Ajay Devgn Bollywood Career: एक्ट्रेस काजोल (Kajol) अपनी फिल्म मां (Maa) के साथ-साथ एक इंटरव्यू को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। इस इंटरव्यू के दौरान काजोल ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई किस्सों पर बात की। साथ ही एक्ट्रेस ने अजय देवगन के करियर पर भी अपना रिएक्शन दिया।

Image

Kajol on Ajay Devgn Bollywood Career

Kajol on Ajay Devgn Bollywood Career: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस काजोल (Kajol) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मां (Maa) को लेकर सुर्खियों में हैं। काजोल इस फिल्म में एकदम नए अवतार में नजर आईं। लेकिन इसके बाद काजोल की ये फिल्म फैंस पर अपना जादू नहीं चला पाई। इन सब के बीच काजोल का एक नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान काजोल अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर बॉलीवुड तक के सवालों पर जवाब देती नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने पति अजय देवगन (Ajay Devgn) के करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया।

अजय देवगन के करियर पर काजोल ने कही ये बात

एक्ट्रेस काजोल इन दिनों अपने हाल ही में दिए इंटरव्यू को लेकर काफी चर्चा हैं। The lallantop से बातचीत के दौरान काजोल ने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। इस दौरान काजोल से अजय देवगन के करियर को लेकर सवाल किया गया तब एक्ट्रेस ने कहा कि 'मुझसे शादी करने के बाद उनके करियर में बदलाव आया। मैंने उन्हें अच्छे से सिखाकर उन्हें निकाला । लेकिन उनकी तारीफ करनी होगी, वो अकेले ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने हर तरह की फिल्मों में सफलता पाई। चाहे कॉमेडी हो, एक्शन, रोमांस या ड्रामा, उन्होंने हर जॉनर में शानदार काम किया। यहां तक कि निर्देशन में भी। जो भी उन्होंने चुना, उसमें उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।' काजोल का ये बयान खूब वायरल हो रहा है।

स्कूल से भाग गई थीं काजोल

इस इंटरव्यू के दौरान काजोल ने खुलासा किया कि जब वो 11 साल की थी तब को अपने बोर्डिंग स्कूल से भाग गई थीं। लेकिन थोड़ी देर बाद ही स्कूल वाले उन्हें वापस ले आए। काजोल ने बताया का बोर्डिंग स्कूल का माहौल काफी सख्त था। काजोल के इस खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया। काजोल के इस इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article