Kajol and Rani Mukherjee Video: भारत के कई हिस्सों में शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। वहीं बॉलीवुड के सितारे भी धूमधाम से दुर्गा पूजा मना रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और रानी मुखर्जी के परिवार ने मुंबई में मां दुर्गा का भव्य पंडाल का आयोजन किया है। बीते दिन काजोल और रानी ने पंडाल का उद्घाटन किया है। इस दौरान तमाम तमाम सितारे नजर आए। पूजा पंडाल से एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग भावुक हो गए हैं।
भावुक हुईं काजोल और रानी मुखर्जी
शनिवार को काजोल और रानी मुखर्जी मुंबई में अपने परिवार की सालाना दुर्गा पूजा शुरू करने के लिए एक साथ आईं। उनके साथ काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी और कजिन शरबानी मुखर्जी भी थीं। इस दौरान माहौल काफी अच्छा था।सभी लोग माता की भक्ति में लीन थे। परिवार ने मार्च 2025 में 83 साल की उम्र में गुजर चुके एक्टर और फिल्ममेकर अयान मुखर्जी के पिता देब मुखर्जी को याद किया। देब लंबे समय से परिवार की दुर्गा पूजा का आयोजन करते थे, और उनकी कमी सभी को खली। पूजा पंडाल से एक वीडियो सामने आया, जिसमें काजोल, रानी, तनीषा और शरबानी एक-दूसरे को गले लगाते हुए रोते नजर आए। काजोल ने अयान मुखर्जी को भी गले लगाया, जो इस पर परिवार की एकजुटता को दिखाता है। लुक की बात करें तो काजोल ने लाल ब्लाउज के साथ सिल्क साड़ी में शानदार लुक दिखाया। वहीं रानी ने सफेद साड़ी में अपना जलवा बिखेरा। अयान भी सफेद कुर्ता-पायजामा स्टाइलिश लग रहे थे।
इस शो को होस्ट कर रही हैं काजोल
बताते चलें कि काजोल इस समय प्राइम वीडियो पर टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल होस्ट कर रही हैं। इस शो में अबतक कई बड़े स्टार्स नजर आ चुके हैं। पहले एपिसोड में सलमान खान और आमिर खान गेस्ट थे। वहीं, रानी ने मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए अपना पहला नेशनल अवॉर्ड जीता है। वे जल्द ही अभिराज की मर्दानी 3 में दिखाई देंगी।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
