बॉलीवुड

JOLLY LLB 3: रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने फिल्म में किए छुप-पुट बदलाव, अक्षय-अरशद की जोड़ी धूम मचाने को तैयार

Jolly LLB 3 : अक्षय कुमार कॉमेडी-ड्रामा फिल्म जॉली एलएलबी 3 रिलीज के लिए अब तैयार है। सिनेमाघरों में आने से पहले फिल्म में कुछ बदलाव किए गए हैं। जिसके बाद सेंसर बोर्ड ने इसे पास कर दिया है। आइए आपको बताते हैं क्या हो वो बदलाव और उससे फिल्म पर क्या असर पड़ेगा।

Image

Image Source: Trailer Cuts

Jolly LLB 3 : अक्षय कुमार( Akshay Kumar) और अरशद वारसी( Arshad Warsi) की फिल्म जॉली एलएलबी 3( Jolly llb 3) सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। जॉली एलएलबी की ये तीसरी सीरीज है, जिससे फैंस को काफी उम्मीद है। यह एक कोर्टरुम ड्रामा है जिसमें दो वकील आपस में भिड़ने वाले हैं। फिल्म रिलीज से कुछ दिन पहले सेंसर बोर्ड ने इसमें कुछ बदलाव किए हैं। फिल्म से कुछ आपत्तिजनक शब्द हटाए गए हैं। मामूली से बदलाव के साथ यह फिल्म पास कर दी गई है। जिसके बाद इसे U/A 16+ रेटिंग दे दी गई है।

CBFC ने फिल्म में किए हैं ये बदलाव

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म के अंदर कई बदलाव करने की माँग की है। हालांकि यह केवल मामूली बदलाव हैं जिससे फिल्म की कहानी पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता। इन बदलावों में शामिल हैं, शुरुआत में, पुराने डिस्क्लेमर को हटाकर एक नया डिस्क्लेमर जोड़ा गया, जहाँ भी शराब का ब्रांड दिखाया गया था, उसे धुंधला कर दिया गया। साल की शुरुआत में ही, निर्माताओं से एक जगह और साल का काल्पनिक नाम जोड़ने के लिए कहा गया था।

इसके बाद सीबीएफसी ने निर्माताओं से फिल्म में जहाँ भी 'f****r' शब्द का इस्तेमाल हुआ है, उसे हटाने के लिए कहा। एक बुजुर्ग इंसान पर पुलिस हमला कर रही है उस सीन में बदलाव करने को कहा गया है। एक बातचीत में जहां भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, उसे हटाने को बोला गया है। एक अन्य सीन में, जानकी (सीमा बिस्वास) के हाथ में नजर आ रही एक फाइल पर लगे लोगो को धुंधला कर दिया गया। ऐसे छोटे-मोटे बदलाव के साथ फिल्म को पास कर दिया है।

इन बदलावों के बाद जॉली एलएलबी 3 को U/A 16+ रेटिंग के साथ पास कर दिया गया। सेंसर सर्टिफिकेट पर दर्ज फिल्म की लंबाई 157.16 मिनट है। यानी जॉली एलएलबी 3, 2 घंटे 37 मिनट और 16 सेकंड लंबी है। यह फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article