Jogira Sara Ra Ra Teaser: बॉलीवुड अभिनेता नजावुद्दीन सिद्दिकी ने की नई फिल्म जोगीरा सारा रारा का टीजर वीडियो रिलीज हो गया है, जिसमें नेहा शर्मा मुख्य किरदार में दिखाई देंगी। नवाजुद्दीन सिद्दिकी (Nawazuddin Siddiqui ) और नेहा शर्मा (Neha Sharma) की जोगीरा सारा रारा एक देसी लव स्टोरी है, जिसमें ये दोनों कलाकार छोटे शहर के कपल्स के रूप में दिखेंगे। फिल्म जोगीरा सारा रारा का टीजर वीडियो देखने के बाद यह पक्का हो गया है कि इसका हर एक सीन दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर देगा।
क्या खास है जोगीरा सारा रारा के टीजर में:
नवाजुद्दीन सिद्दिकी और नेहा शर्मा की फिल्म जोगीरा सारा रारा का टीजर देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि ये एक जबरदस्त कॉमेडी मूवी होगी। इसके डायलॉग्स दर्शकों का जमकर मनोरंजन करेंगे। टीजर में नवाज जिस तरह से देसी भाषा में डायलॉग्स बोलते दिखाई दे रहे हैं, उससे साफ है कि थिएटर में दर्शक तालियां बजाने वाले हैं।
कैसा होगा नवाजुद्दीन सिद्दिकी का किरदार
फिल्म जोगीरा सारा रारा में नवाजुद्दीन सिद्दिकी एक जुगाड़ू व्यक्ति का किरदार निभाते दिखेंगे, जो मोहल्ले के बेरोजगार लड़कों का लीडर है। इसे जब प्यार होता है तो इसकी जिंदगी में कई सारी परेशानियां आ खड़ी हो जाती हैं। इन परेशानियों को निपटाते-निपटाते नवाज खुद परेशान हो जाते हैं। फिल्म जोगीरा सारा रारा के टीजर को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। दर्शक इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। वैसे आपको नवाजुद्दीन सिद्दिकी की नई फिल्म का टीजर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
