Akshay Kumar's 'Welcome To The Jungle' And 'Hera Pheri 3': बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के जन्मदिन के खास मौके पर फिरोज नाडियाडवाला ने 'वेलकम' फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट की बड़ी अनाउंसमेंट की थी। 'वेलकम अगेन' का हिस्सा अक्षय कुमार नहीं थे लेकिन 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) में मेकर्स ने अभिनेता की वापसी करा दी है। मेकर्स ने फिल्म को रिलीज करने के लिए अगले साल क्रिसमस वीक चुना है। बता दें अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' के साथ-साथ फिल्म 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) को जियो स्टूडियोज भी प्रोड्यूस करने वाला था। फिरोज नाडियाडवाला के साथ जियो की भागीदारी से हर कोई हैरान था। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक जियो स्टूडियोज ने अक्षय कुमार की दोनों फिल्मों पर पैसा लगाने से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) की अनाउंसमेंट होने के बाद जियो और फिरोज नाडियाडवाला के बीच फिल्म पर पैसा लगाने को लेकर विवाद चल रहा है। फिरोज पर पहले से भी कर्ज बकाया है, जिसका भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। सभी कानूनीताओं और लंबित मुकदमेबाजी की वजह से जियो स्टूडियोज ने अब 'वेलकम टू द जंगल' और 'हेरा फेरी 3' का निर्माण करने से मना कर दिया है।
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने जियो और फिरोज नाडियाडवाला के बीच चल रहे मुद्दों को सुलझाने की पूरी कोशिश की। अभिनेता जियो को वापस बोर्ड पर लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग फरवरी में शुरू होनी है और अक्षय कुमार चाहते हैं कि जब तक चीजें सुधार जाएं। बता दें 'वेलकम टू द जंगले' ((Welcome To The Jungle) ) को अहमद खान डायरेक्ट करने वाले हैं और इसे फरहद समजी ने लिखा है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
