बॉलीवुड

जिमी शेरगिल के पिता ने कहा दुनिया को अलविदा, 90 की उम्र में ली अंतिम सांस, घर में पसरा मातम

Jimmy Shergill Father Death : जिमी शेरगिल के पिता भी एक सीनियर आर्टिस्ट थे। उनके अचानक जाने से घर में दुख का माहौल है। जिमी शेरगिल( Jimmy Shergill) अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा सीक्रेट ही रखते हैं। वह अपने परिवार के बारे में कम ही बातें करते नजर आते हैं।

Image

Jimmy Shergill Father Death

Jimmy Shergill Father Death: अभिनेता जिमी शेरगिल( Jimmy Shergill) के पिता सत्यजीत सिंह शेरगिल ( Satyajeet Singh Shergill) का निधन हो गया। 90 साल की उम्र में उनके पिता ने अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 11 अक्टूबर 2025 को सत्यजीत सिंह ने अंतिम सांस ली। सत्यजीत सिंह के लिए भोग और अंतिम अरदास का आयोजन 14 अक्टूबर को किया गया है, जो शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक मुंबई के सांताक्रूज पश्चिम स्थित गुरुद्वारा धन पोथोहर नगर में होगा। जिमी के पिता एक सीनियर आर्टिस्ट थे। अभीतक उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है। उनके जाने से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जिमी के पिता भी एक वरिष्ठ कलाकार थे। उनके अचानक जाने से घर में दुख का माहौल है। जिमी शेरगिल( Jimmy Shergill) अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा सीक्रेट ही रखते हैं। वह अपने परिवार के बारे में कम ही बातें करते हैं। लेकिन, उन्होंने एक बार बताया था कि उनके पिता उनसे नाराज हो गए थे। जिमी के पिता ने उनसे करीब डेढ़ साल तक बात नहीं की थी। दैनिक भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में जिमी शेरगिल ने खुलासा किया था कि उनके पिता बहुत सख्त थे और उनकी एक बचकानी हरकत की वजह से उनका रिश्ता लगभग टूट गया था। जिमी एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जहाँ पगड़ी पहनना अनिवार्य है। जिमी ने अपने बाल भी बढ़ा लिए थे और दाढ़ी भी रखी थी, लेकिन 18 साल की उम्र के बाद, पढ़ाई के दौरान, जिमी एक हॉस्टल में रहते थे जहाँ उन्हें अपना सारा काम खुद ही करना पड़ता था। जब उन्हें बार-बार पगड़ी धोने में दिक्कत होने लगी, तो उन्होंने बिना परिवार को बताए अपने बाल कटवा लिए, पगड़ी उतार दी और दाढ़ी भी मुंडवा ली।

जब वह छुट्टियों में घर पहुँचे, तो उसके पिता इतने नाराज हुए कि उन्होंने जिमी से पूरे डेढ़ साल तक बात नहीं की। जिमी ने कहा था, "हम एक सिख परिवार से हैं, इसलिए मेरे परिवार ने मेरे इस बचपने पर नाराज़गी जताई। उस समय मुझे नहीं पता था कि मैं बड़ा होकर एक्टर बनूँगा या एक्टिंग करूँगा। सब कुछ अपने आप होता चला गया।"

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article