बॉलीवुड

Jeh Ali Khan Video: कैमरा देखते ही बिगड़ा जेह का मूड, गुस्से में मम्मी करीना कपूर को बोले 'मैं नहीं आऊंगा...'

Jeh Ali Khan Video: जैसे ही पैपराजी ने जेह ( Jeh Ali Khan) को क्लिक करने के लिए कैमरा निकाला तब जेह अपने अंकल के साथ थे, कैमरा देखते ही जेह ने नाक सिकोड लिया। जेह ने ऐसा चेहरा बनाया कि आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

Image

Jeh Ali Khan Video

Jeh Ali Khan Video: बॉलीवुड क्वीन करीना कपूर खान( Kareena Kapoor Khan) हाल ही में अपने घर के बाहर स्पॉट हुई। इस मौके पर करीना के साथ उनका नन्हा बेटा जेह( Jeh Ali Khan) भी नजर आया। करीना कपूर को घर बाहर गाड़ी में बैठते हुए देखा गया। जहां पैपराजी की टीम खड़ी थी, करीना और जेह को देखकर मीडिया ने अपना कैमरा निकाला और तस्वीरें क्लिक करना शुरू कर दिया। कैमरा देखते ही जेह ने ऐसा चेहरा बनाया कि आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

जैसे ही पैपराजी ने जेह ( Jeh Ali Khan) को क्लिक करने के लिए कैमरा निकाला तब जेह अपने अंकल के साथ थे, कैमरा देखते ही जेह ने नाक सिकोड लिया। जेह एक बार को तो कैमरे की तरफ आगे बढ़ रहा था, लेकिन करीना ने उन्हें बुलाकर गाड़ी में बैठने के लिए कहा। जेह ने मम्मी को देखकर कोई बात कही-मानो वो कैमरे से परेशान हो गया हो और कह रहा हो कि मैं नहीं आऊँगा। इस लेटेस्ट वीडियो में जेह ने पीले रंग की टी-शर्ट और डेनिम निक्कर पहनी हुई थी, वहीं करीना ने लाल रंग का पजामा पहना हुआ था। एक्ट्रेस जल्दबाजी में थी और कहीं जा रही थी।

बताते चले कि अक्सर करीना कपूर अपने परिवार के साथ स्पॉट होती है जहां उन्हें नन्हें बेटे तैमूर और जेह भी साथ दिखाई देते है। ऐसा कई बार होता है जब तैमूर और जेह को गुस्सा आ जाता है और वे दोनों कैमरे को देखकर गुस्से वाला चेहरे बना लेते हैं। हालांकि फैंस को उनकी ऐसी वीडियो बेहद क्यूट लगती हैं और सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article