बॉलीवुड

आंख के ऑपरेशन के बाद धर्मेंद्र से मिलने पहुंचीं जया प्रदा, वायरल हुईं मुलाकात की तस्वीरें

  • Authored by: अभय
  • Updated May 4, 2025, 02:59 PM IST

Jaya Prada Meet Dharmendra: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) इन दिनों अपनी आंख की सर्जरी के बाद रिकवरी में हैं, लेकिन उनका जोश और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना फैंस को खूब भा रहा है। हाल ही में उनकी पुरानी दोस्त और को-स्टार जया प्रदा (Jaya Prada) उनसे मिलने पहुंचीं, इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

Image

Jaya Prada Meet Dharmendra

Dharmendra New Instagram Post: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र (Dharmendra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। धर्मेंद्र अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक के बाद एक तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। अभी कुछ दिनों पहले धर्मेंद्र ने आंख की सर्जरी करवाई थी, अभी फिलहाल एक्टर इसी की रिकवरी में हैं। इसको लेकर धर्मेंद्र ने अपना एक फिटनेट वीडियो शेयर किया था, जो ,सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। अब इन सब के बाद धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से नई फोटोज पोस्ट शेयर किया है। इस इन तस्वीरों में धर्मेंद्र अपनी एक पुरानी को-एक्ट्रेस के साथ नजर आ रहे हैं।

धर्मेंद्र से मिलने पहुंचीं जया प्रदा

एक्टर धर्मेंद्र एक बार फिर अपनी सोशल मीडियो पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। धर्मेंद्र से मिलने के लिए उनके फॉर्महाउस कई स्टार्स आते रहते हैं। धर्मेंद्र से मिलने के लिए इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस जया प्रदा (Jaya Prada) अपने परिवार के साथ पहुंचीं। इसकी तस्वीरें धर्मेंद्र ने अपने सोशल हैंडल से शेयर की हैं। उन्होंने तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, 'जया प्रदा, मेरी प्यारी को-स्टार, आज मुझे देखने आईं अपने परिवार और दोस्तों के साथ। उन्हें देखकर बहुत खुशी हुई।' इसके बाद जया ने फोटोज शेयर करते लिखा, 'आज मुंबई में मेरे सबसे सम्मानित सह-कलाकारों में से एक - और कोई नहीं सुपरस्टार लीजेंड आदरणीय धर्मेन्द्र जी से उनके आवास पर मुलाकात की और कई पुरानी यादो को ताजा किया धर्म जी मै भगवान से यही कामना करती हु आप हमेशा खुश रहे स्वस्थ रहे।'

धर्मेंद्र-जया ने इन फिल्मों में साथ किया काम

जया प्रदा और धर्मेंद्र ने कयामत (Qayamat), न्यायदाता (Nyaydaata), शहजादे (Shehzaade), धर्म और कानून (Dharm Aur Kanoon), मैदान-ए-जंग (Maidan-E-Jung), और कुंदन (Kundan) जैसी फिल्मों में साथ काम किया। जया प्रदा और धर्मेंद्र की तस्वीरों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article