बॉलीवुड

Jawaan: Shah Rukh Khan संग नाचती दिखीं Deepika Padukone, देखें LEAKED PICS

Deepika shooting for Jawan with SRK: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी नई मूवी जवान (Jawan) की शूटिंग में व्यस्त हैं। एटली द्वारा शूट की जा रही जवान के लिए दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों स्पेशल कैमियो शूट कर रही हैं। किंग खान और दीपिका की कुछ फोटोज इंटरनेट पर लीक हुई हैं, जिनमें दोनों एक डांस सीक्वेंस शूट करते दिख रहे हैं।

Image

Jawaan: Shah Rukh Khan संग नाचती दिखीं Deepika Padukone, देखें LEAKED PICS

Deepika shooting for Jawan with SRK: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी नई फिल्म जवान (Jawan) में व्यस्त हैं, जिसको एटली बना रहे हैं। एटली (Atlee) साउथ के जाने-माने डायरेक्टर हैं, जो शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। पठान की सफलता के बाद शाहरुख खान की लोकप्रियता चरम पर है, जिस कारण हर कोई जवान का इंतजार कर रहा है। कुछ समय पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि फिल्म जवान में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्पेशल कैमियो में दिखाई देंगी। दीपिका पादुकोण ने जवान के लिए स्पेशल कैमियो शूट करना शुरू कर दिया है, जिसकी फोटोज भी सामने आ गई हैं।

ईटाइम्स ने कुछ देर पहले ही दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की कुछ तस्वीरें फैंस के सामने पेश की हैं, जो सेट से लीक हुई हैं। इन फोटोज में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण एक-दूसरे के साथ स्पेशल सॉन्ग शूट करते दिखाई दे रहे हैं। पठान में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को खूब सराहा गया था, जिस कारण इन दोनों की फोटोज देखकर दर्शक झूम उठे हैं। दर्शकों का कहना है कि पठान की तरह ही जवान में भी इस जोड़ी का जलवा देखने को मिलेगा। आप किंग खान और दीपिका पादुकोण की लीक्ड पिक्स नीचे देख सकते हैं:

2023 में रिलीज नहीं होगी शाहरुख खान की जवान!!

मीडिया की कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान की जवान इस साल रिलीज नहीं होगी। फिल्म जवान की शूटिंग इन दिनों जारी है, जिस कारण यह अपनी रिलीज डेट तक तैयार नहीं हो पाएगी। सुनने में आ रहा है कि किंग खान अगले साल जवान को रिलीज कर सकते हैं। हालांकि इन रिपोर्ट्स पर मेकर्स ने पक्की मुहर नहीं लगाई है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article