बॉलीवुड

Jawan Box Office Collection Day 1: पहले दिन जवान को मिली सबसे बड़ी ओपनिंग, टूट गए सारे रिकॉर्ड

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 8, 2023, 08:36 AM IST

Jawan Box Office Collection Day 1, Jawan 1st Day Box Office Collection: जवान (Jawan) आज 7 सितंबर 2023 को रिलीज हो गई है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा स्टारर जवान बॉक्स ऑफिस पर धुंआ उड़ाने वाली है। एटली कुमार के निर्देशन में बनी जवान का फुल रिव्यू भी अब सामने आ गया है। फिल्म को अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग मिलने की उम्मीद है।

Image

Jawan Box Office Collection Day 1

Jawan Box Office Collection Day 1, Jawan 1st Day Box Office Collection: सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्मजवान (Jawan) आज 7 सितंबर 2023 को रिलीज हो गई है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा स्टारर जवान बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। एटली कुमार के निर्देशन में बनी जवान को सिर्फ हिन्दी भाषा ही नहीं बल्कि साउथ इंडिया और विदेशों में भी काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म को अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग मिलने की उम्मीद है। जवान बॉलीवुड के पिछले सारे रिकॉर्ड धराशायी करने वाली है। शाहरुख खान फैंस थिएटर्स में नाचने-कूदने लगे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो भी काफी पसंद किया जा रहा है। अब जवान के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं, इसके शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। जिसको देखकर मेकर्स के साथ ही शाहरुख खान हेटर्स की आंखें भी फटी की फटी रह गई हैं।

पहले दिन की बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई

शाहरुख खान की फिल्म गदर 2 ने 14 लाख टिकट तो एडवांस में ही बेच दिए थे। जिसके बाद अब ओपनिंग डे पर जवान को काफी बड़ी ओपनिंग मिली है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म को 74-75 करोड़ की घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मिलने वाली है। जिसमें 65 करोड़ सिर्फ हिंदी बेल्ट से आने वाले है। नॉर्थ इंडिया के साथ ही फिल्म को साउथ इंडिया में भी काफी पसंद किया जा रहा है। मूवी का कलेक्शन अब वीकेंड पर और भी बढ़ने वाला है।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article