बॉलीवुड

जावेद अख्तर ने ‘जिहादी’ और ‘काफिर’ कहे जाने पर बोला, 'पाकिस्तान से अच्छा मैं नरक जाना पसंद करूंगा'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 18, 2025, 02:15 PM IST

Javed Akhtar on Pakistan: बॉलीवुड के जाने-माने राइटर जावेद अख्तर (Javed Akhtar) एक बार फिर अपने नए बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। जावेद अख्तर ने इस बार कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसकी वजह से उनको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। जावेद अख्तर ने कहा...

Image

Javed Akhtar on Pakistan

Javed Akhtar on Pakistan: बॉलीवुड के जाने-माने जावेद अख्तर (Javed Akhtar) अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। जावेद अख्तर को कई बार अपने बयानों की वजह से ट्रोल भी होना पड़ता है। जावेद अख्तर ने कई दिनों से सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बयान देते दिखाई दिए, तो वहीं उन्होंने पाकिस्तानी के बैन को सही बताते हुए रिएक्शन दिया था। अब इसी बीच जावेद अख्तर एक नया बयान दिया है, जिसकी की से वो काफी चर्चा में आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं जावेद अख्तर ने क्या नया बयान दिया है, जिसको लेकर बी-टाउन में भी काफी बातें हो रही हैं।

जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को लेकर कही ये बात

राइटर जावेद अख्तर ने मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) की किताब नरकातला स्वर्ग (Narkatla Swarg) के लॉन्च के दौरान उन्होंने अपने ऊपर होने वाली आलोचनाओं का जिक्र किया। जावेद साहब ने बताया कि उन्हें दोनों तरफ से गालियां मिलती हैं। कुछ लोग उन्हें ‘काफिर’ कहकर नरक भेजने की बात करते हैं, तो कुछ ‘जिहादी’ कहकर पाकिस्तान जाने को कहते हैं। उन्होंने हंसते हुए तंज कसा, 'अगर मुझे नरक और पाकिस्तान में से चुनना पड़े, तो मैं नरक ही चुनूंगा।' उन्होने इसके आगे कहा कि 'एक तरफ के चरमपंथी मुझे गालियां देते हैं, तो दूसरी तरफ के चरमपंथी भी ऐसा ही करते हैं। यही हकीकत है। अगर इनमें से कोई एक भी मुझे गाली देना बंद कर दे, तो मैं इसे असामान्य मानूंगा और सोचूंगा कि शायद मैंने कोई गलती कर दी।' जावेद अख्तर का ये बयान काफी चर्चा में बना हुआ है।

पाकिस्तानी स्टार्स के बैन पर दिया था रिएक्शन

जावेद अख्तर का ये पहला बयान नहीं है जिसकी वजह से वो सुर्खियों में हैं। उन्होने पहले भी कई बयान दिए दो आते ही सोशल मीडिया पर छा गए हैं। पाकिस्तानी स्टार्स के बैन होने पर सरकार के फैसले से सहमती जताई थी।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article