Jannat 3: इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के फैंस इस समय एक्टर की आने वाली फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। आवारापन 2007 में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा का सीक्वल है, जो इमरान हाशमी की बेस्ट फिल्मों में से एक है। हाल ही में एक्टर ने अपनी आने वाली फिल्म जन्नत पार्ट 3 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कहा है।
हाल ही में उन्होंने जन्नत 3 को लेकर खुलकर बात की, जिससे फैंस के बीच काफी ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ गई है। फिल्म ग्राउंड जीरो के इवेंट के दौरान बात करते हुए उन्होंने कहा, "जब हमें लगेगा कि हमारे पास एक मजबूत स्क्रिप्ट है जो पिछली फिल्म की कहानी से आगे बढ़ती है और हम सिर्फ इसके लिए सीक्वल नहीं बना रहे हैं, तब हम इसकी घोषणा करेंगे।" इमरान ने कहा कि वे चाहते हैं कि जन्नत पहले की तरह ही बड़े पर्दे पर वापसी करें।
कब रिलीज होगी आवारापन 2
आवारापन 2 के बारे में बात करते हुए एक्टर ने पहले रणवीर अल्लाहबादिया को बताया था कि सीक्वल की शूटिंग जुलाई 2025 में शुरू होने वाली है। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल स्क्रिप्टिंग चल रही है और फिल्म 3 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। 24 मार्च को इमरान हाशमी और निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर आवारापन 2 का टीजर जारी किया था। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित आवारापन में इमरान के साथ श्रेया सरन, मृणालिनी शर्मा और आशुतोष राणा लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म के गाने को आज भी फैंस सुनना काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
