बॉलीवुड

वीर पहाड़िया-तारा सुतारिया के रिश्ते को जान्हवी कपूर ने किया कन्फर्म, देवरानी बनाने को हैं रेडी!!

Veer Pahariya Dating Tara Sutariya: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों जिस कपल की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो हैं तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया। ये दोनों ही स्टार अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं। फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर इनके बीच क्या चल रहा है।

Image

Image Source: Veer Pahariya Instagram

Veer Pahariya Dating Tara Sutariya: बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतरिया( Tara Sutaria) और वीर पहाड़िया( Veer Pahariya) के रिश्ते की खबर इन दिनों हवा में हैं। जब से दोनों स्टार्स को एकसाथ हाथ में हाथ डाले देखा है, तभी से इनके रिश्ते की अफवाह आग की तरह फैल रही है। कभी पार्टी में तो कभी गणेश उत्सव पर इन दोनों को एक-दूसरे के साथ देखा जा रहा है। हालांकि कपल फैंस को अपने दिल की बात बताने में थोड़ा झिझक रहा है। हाल ही में जान्हवी कपूर ने कुछ ऐसा किया कि जिसे देखने के बाद दोनों के रिश्ते पर पक्की मुहर लग ही जाएगी।

कुछ दिन पहले तारा सुतारिया ( Tara Sutariya) और वीर पहाड़िया( Veer Pahariya) ने एक साथ फोटोशूट कराया था। जिसमें दोनों ने फेस्टिव अटायर पहना था, दोनों ही स्टार्स साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। फोटोज में तारा और वीर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पोज दे रहे हैं। इन फोटोज को देखने के बाद लग रहा है कि कपल ने अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है। खास बात यह है कि वीर पहाड़िया की इन फोटोज को एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने लाइक किया है। यही नहीं जान्हवी कपूर( Janhvi Kapoor) की बहन खुशी कपूर( Khushi Kapoor) ने भी इन फोटोज को लाइक किया है। जिसे देखकर लग रहा है कि जान्हवी और खुशी दोनों को ही ये जोड़ी पसंद है।

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया की डेटिंग अफवाह

तारा और वीर के रिश्ते की अफवाहें महीनों से चल रही हैं, और दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। इससे पहले, एक सूत्र ने ज़ूम के साथ इस जोड़े के रिश्ते के बारे में जानकारी साझा की थी। उन्होंने कहा, "वे इसे छिपाने की बहुत ज़्यादा कोशिश नहीं कर रहे हैं, लेकिन दिखावा भी नहीं कर रहे हैं। उनकी केमिस्ट्री साफ़ दिखाई दे रही थी। वे अपनी हँसी नहीं रोक पा रहे थे। दोनों के बीच गहरी चिंगारी भड़की थी।"

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article