बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों मालदीव में वेकेशन मना रही हैं। एक्ट्रेस लगातार अपनी खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक्ट्रेस की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस वेकेशन पर जाह्नवी अपने रूमर्ड एक्स बॉयफ्रेंड और एंटरप्रेन्योर शिखर पहाड़िया के साथ गई हैं। जाह्नवी या शिखर में से किसी ने भी साथ में अपने वेकेशन की फोटो शेयर नहीं की है। लेकिन फैंस ने दोनों की कुछ तस्वीरों को देखकर अंदाज लगाया है कि दोनों साथ में बीच वेकेशन पर गए हैं।
जाह्नवी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर समंदर किनारे चांदनी रात में वाइट ड्रेस में अपनी कुछ फोटो शेयर की हैं। उसी बैकग्राउंड के साथ शिखर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। ऐसे में फैंस का दावा है कि दोनों साथ में वेकेशन पर गए है। जाह्नवी की फोटो पर एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने रिएक्ट किया है।
शिखर संग वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं जाह्नवी

janhvi and shikhar
जाह्नवी लगातार अपने वेकेशन की फोटो शेयर कर रही हैं। वहीं, शिखर पहाड़िया ने भी अपनी कुछ फोटोज शेयर की है। लेकिन ये नहीं पता कि वो किस के साथ गए हैं।
शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। रिपोर्ट के अनुसार शिखर और जाह्नवी ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया था। कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए थे। यहां तक की करण जौहर के शो कॉफी विद करण में भी दोनों की डेटिंग की खबरों पर मोहर लग गई थी लेकिन फिर जाह्नवी ने खुद को सिंगर बताया था। जाह्नवी और शिखर दिवाली के समय में भी साथ में दिखे थे। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी के लिए साल 2022 काफी शानदार रहा। एक्ट्रेस की फिल्म गुड लक जेरी और मिली को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। एक्ट्रेस के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।
