बॉलीवुड

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया कर रहे हैं एक- दूसरे को डेट! पोस्ट शेयर कर दिया हिंट...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 18, 2022, 02:01 PM IST

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक्ट्रेस अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) के साथ नजर आईं। जाह्नवी और शिखर का वीडियो देखकर फैंस हुए कंफ्यूज। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं।

Image

janhvi kapoor (credit pic: instagram)

Janhvi Kapoor and Shikhar Pahariya Viral Video: जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) बी -टाउन की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस एक- बार फिर अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट हुईं। कपल साथ में दिल्ली के एक इवेंट में स्पॉट हुआ। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।सोशल मीडिया पर दोनों को साथ में देखकर यूजर्स उनके डेटिंग की खबरों का कयास लगा रहे हैं। वीडियो में जाह्नवी कपूर शिखर के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस ने स्ट्रैपलेस ड्रेस के साथ ओवरकोट को मैच किया है। जबकि शिखर पहाड़िया शिमरी जैकेट में नजर आए। इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, फिर ओरी कौन है भाई। दूसरे यूजर ने लिखा, अरे भाई दिल तोड़ दिया आपने।

एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की थी। फोटो में एक्ट्रेस ब्लैक कलर के लेदर गाउन में नजर आ रही हैं। इस आउटफिट में एक्ट्रेस बेहद स्टनिंग लग रही हैं। जाह्नवी की फोटो पर कई सेलेब्स ने कमेंट किया। एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड ने लिखा, “Ma cherie''। Ma cherie का मतलब ओ मॉय डार्लिंग या स्वीटहार्ट होता है।

जाह्नवी कपूर और शिखर का वायरल वीडियो

जाह्नवी कपूर हाल ही में मालदीव वेकेशन पर गई थी। एक्ट्रेस ने मालदीव वेकेशन की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जाह्नवी इस वेकेशन पर अकेले नहीं अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ गई थी। शिखर पहाड़िया ने भी जाह्नवी की तरह चांद के बैकग्राउंड के साथ फोटो शेयर की थी। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप की खबरों को पब्लिक नहीं किया है। जाह्नवी और शिखर के रिलेशनशिप की खबरें इससे पहले भी आई थी। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी वरुण धवन के साथ बवाल में नजर आएंगी। इसके अलावा मिस्टर एंड मिसेज माही में राजकुमार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article