Jaideep Ahlawat Turn Down Vibhishan's role: जयदीप अहलावत अब धीरे-धीरे बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के डिमांडिंग एक्टर बनते जा रहे हैं। इन दिनों अभिनेता अपनी नई फिल्म 'ज्वेल थीफ - द हीस्ट बिगिन्स' (
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जयदीप अहलावत ने यह ऑफर इसलिए ठुकरा दिया था क्योंकि इस मूवी की डेट्स उनके बाकी प्रोजेक्ट्स के साथ क्लैश हो रही थीं। यही वजह थी कि जयदीप अहलावत ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। दिलचस्प बात यह है कि मेकर्स ने बार-बार इस रोल के लिए जयदीप अहलावत से बात की लेकिन यह संभव नहीं हो पाया। जयदीप अहलावत के अलावा इस फिल्म में विभीषण के रोल के लिए मेकर्स ने साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति से भी बात की थी।
कई लोगों को लग रहा है कि रामायण फिल्म में विभीषण के किरदार को ठुकराकर जयदीप अहलावत ने बड़ी गलती की है। 'रामायण' की बात करें तो फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। इस फिल्म में भगवान राम की भूमिका के लिए रणबीर कपूर और माता सीता के लिए साउथ एक्ट्रेस सई पल्लवी को कास्ट किया गया है। फिल्म में सनी देओल को रामभक्त हनुमान के रोल में देखा जाएगा और 'रावण' के किरदार में यश नजर आएंगे।
