बॉलीवुड

Drishyam 3 में हुई जयदीप अहलावत की एंट्री, अजय देवगन संग मचाएंगे धमाल

Jaideep Ahlawat Joins Drishyam 3: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में इस मूवी का टीजर रिलीज हुआ, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इस बीच एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक फिल्म में जयदीप अहलावत की एंट्री हो गई है।

Image

pic credit- instagram

Jaideep Ahlawat Joins Drishyam 3: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म दृश्मय और दृश्यम 2 को लोगों ने काफी पसंद किया था। इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की थी। हाल ही में ये खबर सामने आई है कि अब मेकर्स दृश्यम 3 बनाने वाले हैं। इस फिल्म में भी अजय देवगन धमाल मचाएंगे। वहीं ऐसी न्यूज सामने आई कि मूवी से अक्षय खन्ना आउट हो गए हैं। इस बात से फैंस काफी नाराज हो गए हैं। हालांकि फिल्म दृश्यम 3 को लेकर एक अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक मूवी में अब जयदीप अहलावत नजर आने वाले हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर....

इस एक्टर की हुई एंट्री

'दृश्यम' फ्रैंचाइजी अपनी तीसरी कड़ी के साथ धमाकेदार वापसी करने वाली है, पहले दो पार्ट्स की जबरदस्त सफलता के बाद 'दृश्यम 3' में ऐसे ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं जो दर्शकों को सीट से बांधे रखेंगे। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। है।'दृश्यम 3' को लेकर बढ़ती चर्चा के बीच एक नई रिपोर्ट ने रोमांचक अपडेट दिया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता जयदीप अहलावत आधिकारिक तौर पर कास्ट में शामिल हो गए हैं और फ्रैंचाइजी में अपना डेब्यू कर रहे हैं। प्रोडक्शन से करीबी सूत्र ने बताया, 'जयदीप जनवरी 2026 से 'दृश्यम 3' की शूटिंग शुरू करेंगे। उन्हें एक बहुत जरूरी रोल में लिया गया है, जो कहानी में नया ट्विस्ट लाएगा और प्लॉट को और भी रोमांचक बनाएगा।' अजय देवगन विजय सालगांवकर के अपने आइकॉनिक रोल में वापस आएंगे, जबकि तब्बू आईजी मीरा देशमुख बनकर लौट रही हैं।

अक्षय खन्ना ने छोड़ी फिल्म

ऐसी खबरें सामने आई है कि धुरंधर की सफलता के बाद अक्षय खन्ना ने फिल्म दृश्यम 3 को छोड़ दिया है। हालांकि इसे लेकर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि सैलरी को लेकर मतभेद हो सकते हैं, जिससे इंटरनेट पर हलचल बनी हुई है। बताते चलें कि फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस मूवी में अक्षय खन्ना ने सारी लाइमलाइट लूट ली है। लोगों का ये मानना है कि वो रणवीर सिंह पर भारी पड़ गए हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article