बॉलीवुड

Jacqueline Fernandez at kedarnath : भारी बर्फबारी के बीच केदारनाथ पहुंची जैकलीन फर्नांडीज, मन्नत मांग लिया महादेव का आशीर्वाद

Jacqueline Fernandez at kedarnath : किक फिल्म स्टार जैकलीन फर्नाडीज इन दिनों भगवान शंकर के दर्शन करने केदारनाथ गई है। फैंस उनके साथ जमकर सेल्फी ले रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं। भारी बर्फबारी के बावजूद भी एक्ट्रेस रिस्क लेकर बाबा केदार के दर्शन करने गई है।

Image

Jacqueline Fernandez at kedarnath

Jacqueline Fernandez at kedarnath : बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज(Jacqueline Fernandez) इन दिनों केदारनाथ में भगवान शंकर के दर्शन कर रही है। भारी बर्फबारी के बावजूद एक्ट्रेस की भक्ति भावना रुकी नहीं है। केदारनाथ में इन दिनों भयंकर बर्फबारी हो रही है और एक्ट्रेस दर्शन करने पहुंची हैं। एक्ट्रेस की यह वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही । फैंस उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं और वह महादेव की भक्ति में लीन दिखाई दे रही है।

किक फिल्म स्टार जैकलीन फर्नाडीज इन दिनों भगवान शंकर के दर्शन करने केदारनाथ गई है। फैंस उनके साथ जमकर सेल्फी ले रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं। भारी बर्फबारी के बावजूद भी एक्ट्रेस रिस्क लेकर बाबा केदार के दर्शन करने गई है। इस मौके पर मंदिर के मुख्य अधिकारी ने उनका स्वागत किया और केदारनाथ के दर्शन करवाए। एक्ट्रेस ठंड के कारण भारी कोट और शॉल से खुद को ढकी नजर आई। उनकी यह फोटो और वीडियो लोग खूब शेयर कर रहे हैं और उनकी हिम्मत की दाद दे रहे हैं। बता दें कि इन दिनों केदारनाथ पर भारी बर्फबारी हो रही है बावजूद इसके श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे हैं। जल्द ही केदारनाथ धाम के कपाट बंद भी होने वाले हैं।

बता दें कि एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीज किसी न किसी विवाद में फंसी नजर आती हैं। कुछ दिन पहले उनके एक्स बॉयफ्रेंड महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने उन्हें एक खत भेजा था और जैकलिन के लिए नवरात्रि का व्रत रखने की बात कही थी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article