बॉलीवुड

रकुल प्रीत सिंह को जैकी भगनानी ने भीड़ से ऐसे किया प्रोटेक्ट, वीडियो देख फैंस बोले- 'आप ग्रेट हैं'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2024, 01:13 PM IST

Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Viral Video: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी का एयरपोर्ट से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जैकी भगनानी अपनी पत्नी रकुल प्रीत सिंह को भीड़ से बचाते हुए नजर आए।

Image

Instagram

Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Viral Video: बॉलीवुड स्टार जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) अपनी शादी के बाद से सुर्खियों में हैं। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया। शादी के बाद से रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। जिसे रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी के फैंस काफी पसंद करते हैं। अभी हाल ही में रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी का नया वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद हर कोई जैकी भगनानी की तारीफ करता हुआ नजर आया।

रकुल को भीड़ से बचाते दिखे जैकी भगनानी

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कपल एयरपोर्ट पर नजर आ रहा है। इस दौरान रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी को देखने के बाद वहां फोटोज क्लिक करवाने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। जिससे रकुल प्रीत सिंह थोड़ी परेशान नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस के पति जैकी भगनानी ने उन्हें भीड़ से बचाया और लोगों को आगे की तरफ कर दिया। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

जैकी भगनानी को लोगों ने बताया ग्रेट

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर रिएक्शन देते हुए कहा कि 'जैकी भगनानी आप ग्रेट हो'। तो वहीं दूसरे यूजर ने रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की जोड़ी को क्यूट कपल बताया। इसके अलावा कई यूजर्स ने जैकी भगनानी को ऐसे प्रोटेक्ट करने पर ट्रोल भी किया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article