Jackky Bhagnani on Honeymoon: एक्टर-प्रोडूसर जैकी भगनानी इन दिनों अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेसनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसे में इन दिनों जैकी और रकुलप्रीत सिंह (Rakulpreet Singh) संग शादी की तैयारी में बीजी हैं, इसी के साथ जब उनसे हनीमून को लेकर सवाल किया तो उनका क्या कहना था। जानिए आखिर उनका क्या कहना है, टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
जब जूम ने जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) को जॉर्डन में उनकी अपकमिंग फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के सेट पर देखा, तो निर्माता ने हमें उनकी शादी और हनीमून की योजना पर जवाब दिया। अपनी शादी के बारे में पूछे जाने पर जैकी अपनी खुशी छुपा नहीं पाए और शरमा गए और हमसे कहा, "बेहतर होगा कि आप मेरे लिए खुश रहें।"
जब हमारे रिपोर्टर ने उन्हें चिढ़ाया कि क्या जॉर्डन का खूबसूरत शहर उनका हनीमून डेस्टिनेशन हो सकता है, तो जैकी (Jackky Bhagnani) शरमा गए। जानकारी के लिए बता दें की 19 से लेकर 21 फरवरी तक शादी के कार्यक्र्म चलेंगे। बता दें शादी गोवा में होगी इकोफ्रैंडली थीम में। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कपल भी बाकि स्टार्स की तरह शादी के वेन्यू पर फ़ोन ना लाने की पॉलिसी रखेंगे यानी नो फोन पॉलिसी। हालांकि अभी तक इस खबर पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।
