बॉलीवुड

Jab We Met 2 बनाने का प्लान बना रहे हैं इम्तियाज अली? Love Aaj Kal 3 पर भी दिया बड़ा अपडेट

Imtiaz Ali Breaks Silence On Jab We Met 2 And Love Aaj Kal 3: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर इम्तियाज अली की फिल्म 'जब वी मेट' सालों बाद भी लोगों के दिलों-दिमाग में जिंदा है। फैंस चाहते हैं कि इसका सीक्वल भी बने। इसे लेकर अब खुद इम्तियाज अली ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

'जब वी मेट 2' पर इम्तियाज अली ने तोड़ी चुप्पी

Imtiaz Ali Breaks Silence On Jab We Met 2 And Love Aaj Kal 3: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर इम्तियाज अली की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने का काम करती हैं। इम्तियाज अली की 'जब वी मेट' को रिलीज हुए दशक बीत गए हैं, लेकिन मूवी आज भी लोगों के दिलों में यूं ही जिंदा है। खास बात तो यह है कि फैंस इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) से 'जब वी मेट 2' (Jab We Met 2) की उम्मीद भी लगाए बैठे हैं। ऐसे में अब खुद इम्तियाज अली ने ही इस बात से पर्दा उठा दिया है कि वह शाहिद कपूर और करीना कपूर की 'जब वी मेट' का सीक्वल बनाएंगे या नहीं।

इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) ने 'अमर सिंह चमकीला' के प्रमोशन के दौरान अपनी दो फिल्मों के सीक्वल के बारे में बात किया, जिसमें से एक 'जब वी मेट' तो वहीं दूसरी 'लव आजकल' है। एक इंटरव्यू के दौरान इम्तियाज अली से सवाल किया गया कि क्या वह अपनी इन दो सुपरहिट मूवीज का सीक्वल बनाएंगे। इसपर इम्तियाज अली ने कहा, "फिल्हाल तो नहीं। अभी के लिए न तो 'लव आजकल 3' और न ही 'जब वी मेट 2' (Jab We Met 2) । मुझे नहीं पता कि मुझे इन दोनों फिल्मों का सीक्वल कभी बनाना भी चाहिए या नहीं। लेकिन चलो देखते हैं।"

इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) यहीं नहीं रुके। उन्होंने फिल्म के सीक्वल के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "मैं कभी भी किसी भी चीज के लिए न नहीं कहता हूं, पर अभी कोई प्लान नहीं है। लेकिन अभी मेरे पास 3 ऐसी स्क्रिप्ट मौजूद हैं, जिसे बनाने के लिए मैं बेताब हुआ जा रहा हूं। मैं दोबारा फिल्म बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।" बता दें कि इम्तियाज अली ने 'लव आज कल' का सीक्वल बनाया था, जो कि 2020 में रिलीज हुई थी। हालांकि ये फिल्म पर्दे पर कमाल नहीं कर पाई।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article