बॉलीवुड

भरत से तलाक के बाद Isha Deol ने करवाई लिप सर्जरी ! ट्रोलर्स ने कहा- इनकी तो आवाज भी नहीं ....

Isha Deol Trolled : उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ईशा के होंठ बड़े नजर आ रहे हैं जिसे देखकर फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोग उन्हें देखकर कह रहे हैं कि ईशा ने लिप सर्जरी करवाई है।

Image

Isha Deol Trolled

Isha Deol Trolled : हेमा मालिनी( Hema Malini) और धर्मेन्द्र ( Dharmendra) की बड़ी बेटी ईशा देओल( Isha Deol) इन दिनों अपनी मां के साथ मथुरा में चुनाव प्रचार-प्रसार कर रही है। हाल ही में भरत तख्तानी से तलाक के बाद ईशा चर्चा में बनी हुई है। वहीं उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ईशा के होंठ बड़े नजर आ रहे हैं जिसे देखकर फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

ईशा देओल ( Isha Deol) हाल ही में मथुरा में अपनी बहन अहाना के साथ बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने गई। दर्शन के दौरान उन्होंने वृंदावन के विकास कार्यों के बारे में बात की और आने वाले चुनाव के लिए मां का प्रचार भी किया। वहीं इंटरव्यू के दौरान ईशा के होंठ काफी मोटे और सूजे हुए नजर आ रहे हैं। उनका ये लुक देखकर फैंस ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लोग उन्हें देखकर कह रहे हैं कि ईशा ने लिप सर्जरी करवाई है। तलाक के बाद उन्होंने लिप फिलर लिया है जिससे उनका लुक बिल्कुल बदल गया है। इस वीडियो में लोग लगातार कह रहे हैं कि इन्होंने अपना हुलिया बदल लिया और अब पहचान में नहीं आ रही। वहीं कुछ लोगों को कहना है कि वह लिप सर्जरी के बाद बोल भी नहीं पा रही हैं।

बताते चले कि ईशा देओल ने फरवरी में शादी के 11 साल बाद भरत तख्तानी से तलाक का एलान किया था। उनके डिवोर्स की खबरों से हर कोई हैरान हो गया था। वहीं दोनों की दो बेटियां।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article