बॉलीवुड

Salman Khan के साथ Aayush Sharma के रिश्ते हो रहे हैं खराब !! 'Ruslaan' एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Aayush Sharma On Salman Khan: आयुष शर्मा ने अपकमिंग फिल्म 'रुसलान' के लिए सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस नहीं बल्कि किसी बाहरी प्रोडक्शन हाउस के साथ हाथ मिलाया। इसके बाद लोगों को लगने लगा था कि दोनों के बीच कुछ गड़बड़ चल रही है। इन खबरों पर आयुष शर्मा ने अब रिएक्शन देते हुए सच बताया है।

Image

Salman Khan-Aayush Sharma

Aayush Sharma On Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा ने सलमान खान की बहन अर्पिता खान से शादी की है। आयुष शर्मा (Aayush Sharma) ने साल 2018 में आई फिल्म 'लवयात्री' से बॉलीवुड की दुनिया में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद आयुष शर्मा को सलमान खान के बैनर तले बनी फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में देखा गया। इस फिल्म में आयुष शर्मा को सलमान खान (Salman Khan) के साथ स्क्रीन्स शेयर करते हुए देखा गया था। इस समय आयुष शर्मा अपकमिंग फिल्म 'रुसलान' (Ruslaan) को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म के लिए आयुष शर्मा ने सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस नहीं बल्कि किसी बाहरी प्रोडक्शन हाउस के साथ काम किया है। कई लोगों को लगने लगा है कि सलमान खान और आयुष शर्मा के बीच कुछ ठीक नहीं है। ऐसे में अब आयुष शर्मा ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है।

बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू के दौरान जब आयुष से सलमान के प्रोडक्शन के बाहर काम करने के फैसले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की। इतना ही नहीं सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस साथ ना काम करने के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि दोनों के बीच अनबन हो गई है। हालांकि इन खबरों पर आयुष शर्मा ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है।

आयुष शर्मा ने कहा कि सलमान खान फिल्म्स उनके लिए एक घर की तरह है और दूसरे प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करना किसी भी एक्टर के लिए एक आम बात है। इंडस्ट्री में कई एक्टर्स अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर काम करते हैं। आयुष शर्मा ने यह भी बताया कि अगर किसी को मौका मिलता है तो उसे वो लेना चाहिए।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article