Sharvari to Be Part of Ranveer Singh's Don 3: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की अपकमिंग मूवी 'डॉन 3' (Don 3) को लेकर हर दिन नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें सामने आई थी कि आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' के शूटिंग में देरी होने की वजह से 'डॉन 3' का शूट प्रभावित हो रहा है। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि प्रेग्नेंट होने की वजह से निर्माताओं ने फिल्म 'डॉन 3' से कियारा आडवाणी को बाहर कर दिया है। इस फिल्म के मेकर्स ने नई हीरोइन चुन ली है।
'डॉन 3' में हुई शरवरी की धांसू एंट्री
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस शरवरी को मेकर्स ने रणवीर सिंह की फिल्म 'डॉन 3' में लेने का फैसला किया है। शरवरी भी इस भूमिका को पाने में सफल रही हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट की टीम उन्हें लेकर उत्साहित है। 'डॉन 3' जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी हाथ लगने के बाद शरवरी बेहद खुश हैं। रणवीर सिंह के साथ इस मूवी में अब शरवरी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शरवरी इन दिनों यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म 'अल्फा' का भी हिस्सा हैं। इस फिल्म में शरवरी को आलिया भट्ट और बॉबी देओल के साथ लीड रोल में देखा जाएगा। इस बात में कोई शक नहीं है कि 'मुन्ज्या' की सफलता के बाद से ही शरवरी फिल्म की स्क्रिप्ट चुनने में अब कोई जल्दबाजी नहीं कर रही है। इसके अलावा शरवरी को आखिरी बार जॉन अब्राहम की 'देवा' में भी देखा गया था। 'डॉन 3' का निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे। फिल्म में विलेन का रोल विक्रांत मेस्सी अदा कर सकते हैं।
