बॉलीवुड

Salman Khan कस रहे हैं भतीजे अरहान खान को हीरो बनाने के लिए कमर? पापा अरबाज खान ने तोड़ी चुप्पी

सलमान खान के भतीजे अरहान खान को लेकर बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि वो जल्द ही बॉलीवुड में कदम रख सकते हैं। सलमान खान अपने भतीजे अरहान खान को हीरो के तौर पर लॉन्च करने के लिए कमर कस रहे हैं। अरहान खान के पिता और एक्टर अरबाज खान ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

Salman Arhaan Arbaaz

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री भाईजान सलमान खान ने अब तक कई लोगों का करियर बनाया है। एक्टर्स से लेकर म्यूजिक डायरेक्टर्स समेत कई आर्टिस्ट्स अपने करने के लिए भाईजान को थैंक यू बोलते हैं। दूसरे लोगों का करियर बनाने के बाद अब सलमान खान अपने परिवार के बच्चों को बॉलीवुड में लॉन्च कर रहे हैं। जीजा आयुष शर्मा और भांजी अलीजेह को बॉलीवुड में पहचान दिलाने के बाद अब सलमान खान अपने भतीजे अरहान खान को हीरो के तौर पर लॉन्च करना चाहते हैं। बीते दिनों सामने आई खबरों के मुताबिक बॉलीवुड के भाईजान अरहान को जल्द ही बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे।

अरहान खान पिछले कुछ दिनों से मीडिया में काफी एक्टिव भी हैं, जिस कारण लोगों को इस खबर पर भरोसा हो चला है। अरहान खान के पिता अरबाज खान ने मीडिया से बात करते हुए इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि उनका बेटा एक्टर तो बनना चाहता है लेकिन वो लॉन्च कब होगा, यह उन्हें भी नहीं पता है।

अरबाज खान ने एक मीडिया हाउस को इंटरव्यू देते हुए बताया है, 'सच कहूं तो मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुझे भी ये खबरें मीडिया के माध्यम से ही मिल रही हैं। अरहान खान को एक्टर बनना है लेकिन वो कब फिल्मों में कदम रखेगा, यह समय बताएगा। अरहान खान फिल्मों में कदम रखने से पहले ट्रेनिंग लेनी होगी और उसके बाद वो डेब्यू कर सकता है।'

Arhaan Arbaaz Salman

Arhaan Arbaaz Salman

अरबाज खान ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, 'उसने फिल्म स्कूल में एडमीशन लिया है, इसी से साफ है कि वो फिल्मों की दुनिया में ही आना चाहता है। अरहान इन दिनों अपने करियर पर ध्यान दे रहा है। वो काफी छोटा है, उसकी उम्र केवल 22 साल है। वो अपने फ्यूचर की तैयारी कर रहा है। मुझे पता है कि वो काफी मेहनती है। अगर लक उसके साथ रहा तो उसकी मेहनत जरूर रंग लाएगी और उसे सफलता मिलेगी।'

सलमान भाई खान परिवार के सबसे बड़े स्टार हैं। उनके बाद कई सारे लोगों ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा लेकिन वैसी सफलता नहीं मिल पायी। लोगों को उम्मीद है कि अरहान खान अपने ताऊ सलमान खान की तरह लोगों के दिलों में जगह बनाएंगे। जब सलमान खान ने दबंग शुरू की थी तब अरहान खान सेट पर मौजूद थे। माना जाता है कि उसी समय से अरहान खान की ट्रेनिंग शुरू हो गई थी। वैसे आप अरहान खान को फिल्मों में देखना चाहते हैं या नहीं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article