बॉलीवुड

करण जौहर के किरायेदार बने Imran Khan और Lekha Washington, एक साथ रहने का लिया फैसला

Imran Khan-Lekha Washington Becomes Karan Johar's tenant: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इमरान खान (Imran Khan) ने अपनी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन (Lekha Washington) के साथ रहने के लिए करण जौहर के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट को किराए पर लिया है। दोनों अब एक साथ लिव-इन में रहने को तैयार हैं।

Image

Imran Khan-Lekha Washington-Karan Johar

Imran Khan-Lekha Washington Becomes Karan Johar's tenant: बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान (Imran Khan) को लेकर खबरें हैं कि वो पूर्व क्रिकेट होस्ट, एक्ट्रेस और आर्ट क्यूरेटर लेखा वाशिंगटन (Lekha Washington) को डेट कर रहे हैं। दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें काफी समय से चर्चा में हैं। अब इमरान खान और लेखा वाशिंगटन को लेकर खबरें हैं कि उन्होंने एक साथ रहने के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) का अपार्टमेंट किराए पर लिखा है। यह अपार्टमेंट मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने एक साथ लिव-इन में रहने का निर्णय लिया है।

इमरान खान ने बताया था कि वो कई साल पहले अपने दादा के बांद्रा बंगले को छोड़कर चले गए थे। इमरान खान के पास प्रॉपर्टी के नाम पर केवल तीन फ्लैट हैं। करण जौहर के अपार्टमेंट में रहने को लेकर इमरान खान ने कहा कि यह वो चीजें हैं जिन्हें मैं समझ नहीं पाया हूं। एक सेलेब्रिटी और फेम मिलने के बाद लोग अक्सर आपके आसपास बातें करे हैं और आप पर रिपोर्ट करते हैं और आप पर कमेंट करते हैं और यह सब मुझे हमेशा थोड़ा अजीब लगता है।

इमरान खान ने कुछ समय पहले यह साफ कर दिया था कि वो अवंतिका मलिक से 2019 में ही अलग हो गए थे। अवंतिका से अलग होने के बाद उनकी नजदीकियां लेखा वाशिंगटन के साथ बढ़ी थीं। बता दें इमरान खान और लेखा वाशिंगटन को उनके फैन्स ने काफी इवेंट्स में एक साथ स्पॉट किया गया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article